विज्ञापन

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी बिग बॉस में आई थी नजर, अंजलि से बनी 'आलिया' नहीं कैटरीना-ऐश्वर्या से कम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही हैं. नवाज से शादी के लिए अंजलि से आलिया बनीं उनकी पत्नी को देखने के बाद यकीनन आप हैरान होने वाले हैं.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी बिग बॉस में आई थी नजर, अंजलि से बनी 'आलिया' नहीं कैटरीना-ऐश्वर्या से कम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया की फोटो वायरल

आलिया सिद्दीकी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, और उनका नाम अक्सर सिर्फ नवाजुदीन सिद्दीकी की पत्नी के रूप में ही लिया जाता रहा है. लेकिन उनकी अपनी पहचान भी कम दिलचस्प नहीं है. अंजलि से ‘आलिया' बनने तक का उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें पर्सनल लाइफ से लेकर पब्लिक प्लेटफॉर्म तक कई मोड़ आए. आलिया उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में एंट्री ली. यहां उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी का एक अलग ही पहलू दिखाया- बेबाक, कॉन्फिडेंट और खुद के लिए खड़े होने वाली. शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.

कई बार चर्चा में आई नवाजुद्दीन-आलिया की शादी 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया की शादी भी काफी चर्चा में रही. दोनों के रिश्ते में समय-समय पर विवाद सामने आए. चाहे वो अलगाव की खबरें हों या एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप. इन सबके बीच आलिया ने कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और अपनी स्थिति को स्पष्ट किया. यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा और उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, इन सबके बावजूद आलिया ने खुद को मजबूत बनाए रखा. ओटीटी प्लेटफॉर्म और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की. उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस अक्सर चर्चा में रहता है, और कई लोग उनकी तुलना बड़ी एक्ट्रेसेस से भी करते हैं. बता दें आलिया और नवाज़ुद्दीन की बेटी शोरा भी इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. हाल ही में शोरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नवाजुद्दीन के साथ नजर आई थीं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग शोरा की खूबसूरती के भी कायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना का बंगला, नाम रखा ‘आशीर्वाद', कानूनी दांव-पेच में फंसा, खरीदना चाहते थे सलमान खान, अब दिखता है ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com