विज्ञापन

EXCLUSIVE: इस कंट्रोवर्शियल गुरु का रोल करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- इसे पर्दे पर उतारना बड़ी चुनौती

NDTV Creators' Manch: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में NDTV के इवेंट 'क्रिएटर्स मंच' में अपने करियर, संघर्ष और सपनों के किरदारों पर खुलकर बात की.

EXCLUSIVE: इस कंट्रोवर्शियल गुरु का रोल करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- इसे पर्दे पर उतारना बड़ी चुनौती
ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

NDTV Creators' Manch: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में NDTV के इवेंट 'क्रिएटर्स मंच' में अपने करियर, संघर्ष और सपनों के किरदारों पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा रोल है जिसमें इंसान के भीतर के कई पहलुओं को समझने और दिखाने का मौका मिलता है. नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि उनके लिए एक्टिंग सिर्फ काम नहीं बल्कि एक लगातार सीखने की प्रक्रिया है, जिसमें हर किरदार एक नई चुनौती लेकर आता है.

ओशो का किरदार निभाने की इच्छा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं. उनके मुताबिक ओशो का व्यक्तित्व बेहद जटिल और गहराई से भरा हुआ है, जिसे पर्दे पर उतारना किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी चुनौती होगी. नवाज ने कहा कि ऐसे किरदार कलाकार को खुद को एक्सप्लोर करने का मौका देते हैं और अभिनय की असली परीक्षा भी यही होती है.

‘लक नहीं, ट्रेनिंग पर भरोसा'

बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कहा कि उन्हें किस्मत पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. उनके मुताबिक सफलता का असली रास्ता ट्रेनिंग, मेहनत और लगातार अभ्यास से होकर गुजरता है. उन्होंने कहा कि एक कलाकार को इतना अभ्यास करना चाहिए कि लोग उसे नजरअंदाज ही न कर सकें. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि दिल्ली में थिएटर करते वक्त संघर्ष के कई दौर देखे, लेकिन वही ट्रेनिंग आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी.

यह भी पढ़ें: कभी था शाहरुख का फैन, आज किंग खान से कम नहीं रुतबा, शराब-नशे की लत ने बिगाड़ा करियर, किया सनी-बॉबी से तगड़ा कमबैक

नवाजुद्दीन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई इंसान सच्चे दिल से सपना देखता है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करता है तो कुछ भी असंभव नहीं है. उनके मुताबिक अजीब या बड़े सपने इसलिए आते हैं क्योंकि वे हकीकत बन सकते हैं और सपने पूरे होते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui NDTV Creators Manch, Nawazuddin Siddiqui Osho Role, Nawazuddin Siddiqui Interview, Nawazuddin Siddiqui NDTV Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com