विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2023

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को मिला नया प्यार, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद बोलीं- पैसा नहीं इंसान खुश करता है

पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग होते ही आलिया को नया प्यार मिल गया है. आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए प्यार के साथ फोटो शेयर की है. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को मिला नया प्यार, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद बोलीं- पैसा नहीं इंसान खुश करता है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी को हुआ प्यार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते दिनों काफी चर्चा में रहे थे. एक्टर की पत्नी आलिया ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि बाद में बात समझौते तक पहुंच गई थी. फिलहाल दोनों अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. पर इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग होते ही आलिया को नया प्यार मिल गया है. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए प्यार के साथ फोटो शेयर की है. 

आलिया सिद्दीकी इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, "मैंने जिस रिश्ते को संजोया है, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है. लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं, जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी. क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?".

ईटाइम्स से बातचीत के दौरान भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा, "हां, मैं आगे बढ़ चुकी हूं और मेरा यह रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है. ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं है. मेरी अपनी जिंदगी है, जिसे मुझे अपने बच्चों के साथ जीना है और मैं अपने बच्चों को कोई दिक्कत नहीं देना चाहती. लेकिन, यह एक सम्मानजनक रिश्ता है. कुछ ही समय की बात है. यह एक आदत है, अगर आप कुछ अच्छा भी करते हैं, तब भी लोग आपके बारे में बुरा ही कहेंगे". 

वहीं मिस्ट्री मैन की तारीफ करते हुए आलिया बोलीं, "मैं बहुत आभारी हूं, एक सच्चे जेंटलमैन हैं वो. मैं उनकी बुद्धिमत्ता से बहुत इंप्रेस हुई. पैसा आपको खुश नहीं करता है, बल्कि इंसान करता है. वह बहुत सभ्य हैं और मेरी काफी इज्जत करते हैं. वह भारत से नहीं है, वह इटली से हैं और हम दुबई में मिले थे. वह मेरी बहुत इज्जत करते हैं और मेरा बहुत ख्याल रखते हैं. हम लंबे समय से दोस्त थे लेकिन मुझे उन्हें जानने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा".

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui Wife, Aaliya Siddiqui, Aaliya Siddiqui New Love, Aaliya Siddiqui Falls In Love, Aaliya Siddiqui Photo, Aaliya Siddiqui Instagram Post, Aaliya Siddiqui News, Aaliya Siddiqui Instagram, Aaliya Siddiqui Finds New Love, Aaliya Siddiqui Nawazuddin Sidiqui, Nawazuddin Siddiqui Children, Nawazuddin Siddiqui Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com