विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया Instagram Reel पर धमाकेदार डेब्यू, कहा- जो भी इस साउंड पर...देखें Video

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) जल्द ही एक म्यूजिक एल्बम में डेब्यू करने वाले हैं. उससे पहले इंस्टाग्राम रील पर उनका यह डेब्यू वायरल होने लगा है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया Instagram Reel पर धमाकेदार डेब्यू, कहा- जो भी इस साउंड पर...देखें Video
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का वीडियो वायरल
  • इंस्टाग्राम रील पर नवाज़ुद्दीन ने किया डेब्यू
  • बॉलीवुड अभिनेता हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
  • 27 मार्च को रिलीज़ होगा पहला म्यूजिक वीडियो
नई दिल्ली:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का नाम बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकारों में शामिल होता है. बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी म्यूजिक वीडियो (Nawazuddin Siddiqui Music Video) में हाथ आजमाने जा रहे हैं. ऐसे में नवाजुद्दीन का इंस्टाग्राम पर पहला रील वीडियो भी आ गया है. नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) ने अपने इस रील को शेयर करते हुए लिखा है, “ये सूरज से भी कह दो. मेरा इंस्टाग्राम पर पहला रील. पूरा गाना 27 मार्च को रिलीज़ हो रहा है. तब तक आप इस साउंड पर रील बनाएं और कुछ बेस्ट रील को मैं अपनी स्टोरीज में शेयर करूंगा”.

दरअसल, कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि जल्द ही वे म्यूजिक वीडियो (Music Video) में नजर आने वाले हैं. इस वीडियो में उनके साथ पंजाब की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा (Sunanda) दिखाई देंगी. नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘बारिश की जाए (Baarish Ki Jaaye)' है. नवाजुद्दीन द्वारा गाने का पोस्टर रिलीज़ करते ही वायरल हो गया था. फैंस तभी से उनके इस नए म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे थे.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का इंस्टाग्राम वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पहले म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए (Baarish Ki Jaaye) को बी प्राक ने गाया है, जबकि जानी इस गाने के राइटर हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui Films) आखिरी बार 2020 में सुधीर मिश्रा की ‘सीरियस मेन' में दिखाई दिए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui Video, Nawazuddin Siddiqui Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com