विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2023

कपिल शर्मा शो में अपनी ही फिल्म का नाम नहीं ले पाईं नरगिस फाखरी, खूब लगे ठहाके

Kapil Sharma Show Funny Video: शिव शास्त्री बाल्बोआ के टीम कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. द कपिल शर्मा के शो में सभी कलाकारों ने काफी मस्ती की. कपिल ने सभी से कई मजेदार सवाल भी किए हैं. इस दौरान नरगिस फाखरी अपनी फिल्म का नाम नहीं बोल पाईं.

कपिल शर्मा शो में अपनी ही फिल्म का नाम नहीं ले पाईं नरगिस फाखरी, खूब लगे ठहाके
नरगिस फाखरी के साथ कपिल शर्मा शो में हुआ मजेदार वाकया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में लंबे समय बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. हाल ही में फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ के टीम कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. द कपिल शर्मा के शो में सभी कलाकारों ने काफी मस्ती की. इतना ही नहीं कपिल शर्मा ने सभी से कई मजेदार सवाल भी किए हैं. इस दौरान नरगिस फाखरी अपनी फिल्म का नाम नहीं बोल पाईं. 

सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर द कपिल शर्मा शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है. इस वीडियो में फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ की टीम से कपिल शर्मा कई मजेदार सवाल करते दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कपिल शर्मा नरगिस फाखरी से उनकी फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ का नाम बोलने के लिए कहते हैं. हालांकि वह बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन बोल नहीं पाती हैं. यह देख कह कोई ठहाके लगाकर हंसने लगता है.

सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है. शो के दर्शक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ की तो यह असामान्य रोमांच के साथ एक आम आदमी के जीवन की मसाला फिल्म है. फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और नरगिस फाखरी के अलावा जुगल हंसराज और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Shastri Balboa, Shiv Shastri Balboa Review, Nargis Fakhri, The Kapil Sharma, Kapil Sharma, Anupam Kher, Neena Gupta, Bollywood, Kapil Sharma Show Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com