विज्ञापन

कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी निलाकांति पाटेकर, एक बैंक अधिकारी और एक्ट्रेस, विक्की-रश्मिका की फिल्म छावा में आई थी नजर

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे.  उन्होंने  नीलकांति पाटेकर से शादी की थी, जो एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं.

कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी निलाकांति पाटेकर, एक बैंक अधिकारी और एक्ट्रेस, विक्की-रश्मिका की फिल्म छावा में आई थी नजर
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी निलाकांति पाटेकर ?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.  लगातार 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे.  उन्होंने  नीलकांति पाटेकर से शादी की थी, जो एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं. दोनों ने 1978 में शादी की थी और बाद में अलग हो गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ. उनका एक बेटा मल्हार पाटेकर है, जो एक फिल्ममेकर हैं और नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. जबकि, दूसरे बेटे दुर्वासा पाटेकर की दो साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था.

 नाना पाटेकर की पत्नी के बारे में 

 नाना पाटेकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका था, लेकिन नाना पाटेकर की पत्नी के बारे में कम ही लोग जानते हैं. वह भी  कुछ कम टैलेंटेड नहीं हैं. नाना पाटेकर की पत्नी नीलाकांति पाटेकर एक अनुभवी मराठी अभिनेत्री हैं. नीलाकांति भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकी हैं. उन्हें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा में देखा गया था.

अभिनय के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग

मराठी फिल्मों की अभिनेत्री नीलाकांति पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ. उनका बचपन देश के अलग-अलग शहरों में बीता. दरअसल, नीलाकांति के पिता सेंट्रल एक्साइज में थे और उनका हर तीन साल के बाद ट्रांसफर होता रहता था. फिजिक्स से ग्रेजुएशन करने वाली नीलाकांति ने पिता के कहने पर आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम दिया और उसमें सफल भी हुईं. लेकिन उनका मन अभिनय और थिएटर में लगा करता था. वह मराठी रंगमंच में एक्टिव रहीं और कई सारे पुरस्कार भी जीते. साल 1973 की महाराष्ट्र राज्य नाटक प्रतियोगिता में नीलाकांति को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए गोल्ड मेडल मिला था.नीलाकांति के लिए अभिनय सबकुछ था लेकिन उन्होंने आय के लिए बैंक की नौकरी भी की. साथ ही साथ वह थिएटर्स में काम करती रही. एक मराठी नाटक के दौरान ही वह नाना पाटेकर से मिलीं. दोनों एक दूसरे को पसंद करते लगे और 1978 में दोनों ने शादी कर ली.

जीत चुकी हैं ये अवार्ड

नीलाकांति को 1989 में सचिन पिलगांवकर की फिल्म 'आत्मविश्वास' के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था. इस फिल्म में नीलाकांति, सचिन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस थी. फिल्म का निर्देशन भी सचिन ने ही किया था. नीलाकांति और नाना पाटेकर के अलगाव की वजह नाना के साथ मनीषा कोइराला की नजदीकियों और दोनों के पहले बेटे की मौत को भी माना जाता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar Wife Neelakanti Patekar, Nana Patekar Wife Neelakanti Patekar News, Nana Patekar Wife Photo, Nana Patekar Death Cause, Nana Patekar Death Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com