Munna Bhai MBBS में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- 'मुन्ना भाई MBBS' में थे नवाजुद्दीन
- चोर वाले सीन का किया खुलासा
- राजकुमार हिरानी थे फिल्म डायरेक्टर
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ काम कर चुके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि वह उद्योग में इस तरह प्रसिद्ध होंगे. वर्ष 2003 में नवाजुद्दीन के साथ 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' में काम के वक्त को याद करते हुए बुधवार को हिरानी ने कहा, "उन्होंने अच्छी प्रस्तुति दी थी और मैंने उन्हें कहा था, 'नवाज, आप अच्छे अभिनेता हो.' लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इतने बड़े अभिनेता बन जाएंगे, जो आज वो हैं."
Manmarziyaan Movie Review: तापसी-विक्की ने खूब की 'मनमर्जियां', लव ट्रायंगल के बीच में पिसे अभिषेक बच्चन
फिल्म में, नवाजुद्दीन ने चोर की भूमिका निभाई थी, जो दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के किरदार की जेब काटता है, लेकिन वह लोगों से उन्हे बचाते हैं और जीवन की सीख देते हैं. फिल्म निर्माता के मुताबिक, सुनील दत्त प्रारंभिक दृश्य की शुरुआत में पटकथा का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने फिल्म-निर्माता विदू विनोद चोपड़ा के सुझाव के बाद इसे जोड़ा.
देखें वीडियो-
सपना चौधरी ने रैंप पर उड़ाया गरदा, इन अदाओं के साथ की कैटवॉक, Video हुआ वायरल
'इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन मास्टरक्लास' के शीर्षक से हुए एक सत्र में हिरानी ने यह बातें कहीं. उन्होंने बताया कि दिलचस्प बात यह है कि मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस. का चोर वाला यह दृश्य उनके बचपन में पिता के साथ घटी वास्तविक घटना से प्रेरित था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Munna Bhai MBBS, Nawazuddin Siddiqui, Rajkumar Hirani