विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2022

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त की हिरोइन 'डॉ. सुमन' का बदल गया है पूरा लुक, ताजा तस्वीरें देख फैंस का चकराया सिर...

Sanjay Dutt की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' को 18 साल होने आ गए हैं, लेकिन आज भी लोगों की जुबान पर यह फिल्म है. फिल्म में ग्रेसी सिंह और संजय की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी तो चलिए देखते हैं ग्रेसी की आज की तस्वीरें

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त की हिरोइन 'डॉ. सुमन' का बदल गया है पूरा लुक, ताजा तस्वीरें देख फैंस का चकराया सिर...
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त की हिरोइन का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

Sanjay Dutt अपनी एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में उनकी ऐसी कई फिल्में हैं जो सुपर डुपर हिट गई हैं. संजय ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से अपने करियर शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी. इ्न्ही फिल्मों की लिस्ट में हैं संजय दत्त की वो फिल्म जो आज भी लोगों के जुबान पर है जी हां, संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लगभग 18 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह फिल्म और फिल्म के किरदार दर्शकों को इंस्पायर करते हैं. फिल्म में संजय दत्त मुरलीधर शर्मा के किरदार में नजर आए थे वहीं Gracy Singh डॉ. सुमन के किरादार में थी. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी. 

फिल्म रिलीज के लंबे समय बाद भी लोग ना तो फिल्म के किरदार को भूल पाए हैं ना डायलॉग को और ना ही डॉ. सुमन को. फिल्म रिलीज के लंबे समय बाद डॉ. सुमन यानी की ग्रेसी सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में डॉ. सुमन यानी कि ग्रेसी सिंह का लुक एक दम बदला हुआ नजर आ रहा है. फैंस उनकी लेटेस्ट वकील के कोट की तस्वीरें देख हैरान हो गए हैं और पूछने भी लगे हैं कि क्या ये डॉ. सुमन ही हैं. 

आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी बड़ी फिल्म के साथ ही आमिर खान के साथ हिट फिल्म 'लगान' में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें वे गौरी के किरदार में थीं. दोनों ही फिल्मों में उनके काम को बेहद पसंद किया गया. बता दें कि ग्रेसी एक्टर के साथ-साथ ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt In Munna Bhai MBBS, Sanjay Dutt Actress Gracy Singh, Gracy Singh, Gracy Singh Photo Viral, Gracy Singh Then And Now, Gracy Singh Instagram, Gracy Singh Age, Gracy Singh Kids, Gracy Singh Look, Gracy Singh Video, Gracy Singh Dr. Suman, Gracy Singh Dr. Suman Asthana, Chinki, Munna Bhai Mbbs, Munna Bhai MBBS Actor, Munna Bhai MBBS Hit Or Flop, Munna Bhai MBBS Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com