विज्ञापन

केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर हंगामा, CBFC ने झाड़ा पल्ला, बोला-हमने नहीं दिया कोई सर्टिफिकेट

फिल्म केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बड़ा बयान जारी किया है.

केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर हंगामा, CBFC ने झाड़ा पल्ला, बोला-हमने नहीं दिया कोई सर्टिफिकेट
केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर मच गया है बवाल

फिल्म केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बड़ा बयान जारी किया है. CBFC ने साफ तौर पर कहा है कि इस गाने के लिए उनके पास किसी भी तरह का सर्टिफिकेशन आवेदन नहीं आया है. यानी यह कंटेंट बोर्ड द्वारा प्रमाणित नहीं है. CBFC के मुताबिक, अक्सर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कंटेंट को लेकर भ्रम पैदा हो जाता है और बिना वजह बोर्ड का नाम इसमें घसीटा जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाले गाने या वीडियो CBFC के दायरे में नहीं आते हैं, इसलिए उनका सर्टिफिकेशन भी नहीं किया जाता.

बोर्ड ने अपने बयान में यह भी कहा कि CBFC एक जिम्मेदार संस्था है, जो फिल्मों में महिलाओं की प्रस्तुति को लेकर बेहद संवेदनशील रहती है. बीते कुछ सालों में बोर्ड ने विवादों से हटकर रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है. ऐसे में किसी भी डिजिटल कंटेंट को लेकर CBFC को जिम्मेदार ठहराना गलत है. 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर उठे सवालों पर CBFC ने साफ किया कि इस मामले में सभी प्रश्न और शिकायतें संबंधित प्लेटफॉर्म और गाने के निर्माताओं के पास ही भेजी जानी चाहिए. बोर्ड का इस गाने से कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने केडी के वल्गर गाने की बताई सच्चाई, बोलीं- कन्नड़ में गाना था, तीन साल पहले शूट हुआ

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे एंटरटेनमेंट के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ ने इसके कंटेंट पर सवाल उठाए हैं. इसी विवाद के बीच CBFC का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है, जिससे स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि गाने के मेकर्स और प्लेटफॉर्म इस पूरे विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और आगे क्या कदम उठाते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com