अभय वर्मा ने फिल्म मुंज्या से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अभय ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और उन दिनों को याद किया जब वे अपनी पहचान बनाने मुंबई आए थे. एक्टर ने खुलासा किया कि एक बार वो किसी मीटिंग के लिए गए थे और कास्टिंग काउच का शिकार हो गए थे. इस घटना से वे इतने प्रभावित हुए कि मुंबई से वापस अपने घर हरियाणा लौट आए. हालांकि बाद में उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई और उन्हें उनकी जर्नी नहीं बता सकता और इसी सोच के साथ वे वापस मुंबई आए.
अभय वर्मा ने इंस्टेंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, "मैं कभी उस पॉइंट तक नहीं पहुंचा था, जहां मुझे किसी को ना कहना पड़े. दरअसल, एक बार ऐसा हुआ था. मेरी मुंबई में पहली मीटिंग बहुत आदर्श मीटिंग नहीं थी. लोगों को जीवन से अलग-अलग चीजें चाहिए". अभय ने बताया कि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था और अपने घर पानीपत, हरियाणा वापस लौट आए थे. अभय का कहना है कि उस वक्त वो बहुत इनोसेंट थे, ऐसे में उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभय ने कहा, "बाद में मुझे लगा कि मैं अपनी टीवी का रिमोट दूसरे लोगों को खेलने और चैनल बदलने के लिए क्यों दूं. यह मेरा जीवन है और वो मेरा लक्ष्य है. पानीपत जाकर अपने सपनो को कुचल देना, ऐसा मैं होने नहीं दे सकता था". अभय इसके बाद एक नई एनर्जी के साथ वापस मुंबई आए. एक्टर ने कहा, "मैंने खुद से कहा ये मेरी जर्नी है और किसी को हक नहीं आपको अपनी जर्नी बताने का". बता दें, अभय वर्मा ने साल 2023 की फिल्म सफेद से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं