विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

मौनी रॉय की Photo हुईं वायरल, कभी पेड़ों पर लटकती तो कभी ठंडी छाव में आराम करती आईं नजर

मौनी रॉय (Mouni Roy) की कुछ तस्वीरें उन्हें एक बार फिर से सुर्खियों में खींच लाई हैं. दरअसल, इन फोटो में मौनी रॉय कहीं पेड़ पर लटकती हुई तो कहीं छाया में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं.

मौनी रॉय की Photo हुईं वायरल, कभी पेड़ों पर लटकती तो कभी ठंडी छाव में आराम करती आईं नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) पेड़ की छांव में आराम करती आईं नजर
  • मौनी रॉय की फोटो हुई वायरल
  • कहीं पेड़ से लटकती हुई तो कहीं आराम फरमाती दिखीं मौनी रॉय
  • मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी फोटो
नई दिल्‍ली:

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं. कभी अपनी फोटो तो कभी अपने वीडियो को लेकर मौनी रॉय हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें उन्हें एक बार फिर से सुर्खियों में खींच लाई हैं. दरअसल, इन फोटो में मौनी रॉय कहीं पेड़ पर लटकती हुई तो कहीं छाया में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मौनी रॉय का अंदाज देखने लायक है. मौनी रॉय ने इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही हैं. 

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय (Mouni Roy) की इन तस्वीरों में उनका स्टाइल देखने लायक है. ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक भी जबरदस्त लग रहा है. खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर हुई इन फोटो पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस के साथ-साथ टीवी कलाकार भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने मौनी की इन फोटो पर हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया. बता दें कि इससे पहले भी मौनी रॉय की योग करते हुए कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक था. 

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी. फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. चाहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या 'देवों के देव महादेव', हर सीरियल में मौनी रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'नागिन' में भी अपने किरदार से खूब धमाल मचाया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Photos, Mouni Roy Hanging On Tree, Mouni Roy Rest In Shade, Mouni Roy Rest In Shade Of Tree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height