विज्ञापन

VIDEO: मौनी रॉय तलाक की खबरों के बीच पहली बार आईं नजर, हाथ में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुईं आईं नजर

मौनी रॉय के तलाक की खबरें जोरों पर हैं. इसी बीच उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.  

VIDEO: मौनी रॉय तलाक की खबरों के बीच पहली बार आईं नजर, हाथ में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुईं आईं नजर
तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय का लेटेस्ट वीडियो वायरल

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बुधवार को अभिनेत्री ने अफवाहों के बीच पोस्ट किया है. अभिनेत्री ने बुधवार को गंभीर रुख अपनाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया कि वे उनकी निजी जिंदगी के बारे में गलत खबरें न फैलाएं. इसी बीच मौनी रॉय का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथ में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं. 

अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं मौनी रॉय

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मौनी रॉय को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. वह ब्लैक ड्रैस में दोस्त के साथ नजर आ रही हैं. जबकि पैपराजी से घिरी एक्ट्रेस को हाथ में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें प्राइवेसी देने की बात कह रहे हैं. हालांकि इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि कृपया गलत खबरें और अफवाहें फैलाने से बचें. हमें थोड़ा समय और प्राइवेसी दें. हर कहानी के पीछे असली भावनाएं और लोग होते हैं. कृपया संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश आएं."

ये भी पढ़ें- वो अकेले इंसान, जिनके अजय देवगन छूते थे पैर, 37 साल का उम्र का फासला, फिर भी मानते थे दोस्त, खींचते थे टांग

मौनी रॉय के तलाक की खबरों को मिली हवा

बता दें कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरें तब तेज हुईं, जब अभिनेत्री ने पति को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने के साथ-साथ उनके साथ पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, जब सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें तेज हुईं, तो सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था. वहीं, मौनी की सबसे करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज के सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट होने से पहले ही उसे अनफॉलो कर दिया था. दिशा, सूरज और मौनी कई जगहों पर साथ में घूमने, पार्टियों और सोशल प्रोग्राम में साथ जाया करते थे और कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में तीनों को साथ में देखा गया था. 

2022 में हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

मौनी रॉय ने तीन साल तक डेट करने के बाद 22 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी. इस जोड़े ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. यह शादी गोवा के हिल्टन गोवा रिसॉर्ट में हुई थी. सुबह मलयाली रीति-रिवाजों से और शाम को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई थी. 

ये भी पढ़ें- मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com