विज्ञापन

मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...

Mukul Dev Death: राहुल देव ने पैपराजी की आलोचना की, जिसकी वजह भाई मुकुल देव के अंतिम संस्कार में उनका बिहेवियर था. वहीं कहा कि मीडिया को सेंसिटिविटी की जरुरत है. 

मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...
मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के भाई राहुल देव
नई दिल्ली:

पैपराजी कल्चर भारत में बढ़ता जा रहा है. वहीं फोटोग्राफर्स किसी इवेंट में हो, अस्पताल में हो या अंतिम संस्कार में तस्वीरें खींचते हुए नजर आते हैं. इसका एक उदाहरण तब का है जब धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट थे और सनी देओल का पैपराजी पर भड़कते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि एक मर्यादा तय होनी चाहिए. वहीं अब राहुल देव, जिनके भाई मुकुल देव का निधन बीते साल हुआ. उन्होंने फोटोग्राफर्स पर मुकुल देव के अंतिम संस्कार के दौरान बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की. 

राहुल देव ने कहा- मैंने किसी को बुलाया नहीं था

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदी रश से बात करते हुए राहुल देव ने कहा, “मीडिया को थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए. ऐसा नहीं है कि मीडिया में मेरे बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं. लेकिन मैंने मुकुल के अंतिम संस्कार के समय भी इसे एक्सपीरियंस किया. मैंने किसी को बुलाया नहीं था. वे वहां कैसे पहुंच गए? उस दिन मुझे मैक्स हॉस्पिटल से एक घंटे के अंदर श्मशान घाट पहुंचना था. यह सब कुछ मुझे अकेले ही करना पड़ा. हमारे माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं.”

ये भी पढ़ें- शबाना आजमी की 43 साल पुरानी फिल्म, जिसकी सलमान खान की इस 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी से हुई थी तुलना 

राहुल देव ने कहा- वो वहां फोटो खींच रहे थे

राहुल ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के लिए यह जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की थी और उनकी पोस्ट देखकर फोटोग्राफर वहां पहुंच गए थे. एक्टर ने कहा, “इस वजह से वहां पागलपन मच गया. उन्हें यह सोचना चाहिए था कि मैंने अपने भाई को खो दिया है और वे वहां फोटो खींच रहे थे. यह बहुत ही अजीब बात है.”

पैपराजी पर भड़क गए थे राहुल देव

फोटोग्राफर्स पर गुस्सा जाहिर करने पर राहुल देव ने कहा, “मुझे जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई. मैंने वही किया, जो उस वक्त मुझे सबसे सही लगा. बल्कि, जो लोग इस खबर को दिखा रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. इससे तो बस उनकी सोच की गहराई पता चलती है. मैं तो बस एक भाई के तौर पर अपना फर्ज निभा रहा था. इसलिए, मीडिया को संवेदनशील होना चाहिए. लेकिन वह नहीं हैं. यही सच है.”

मुकुल देव के निधन के बारे में 

एक्टर मुकुल देव बॉलीवुड के जाने माने एक्टर थे, जिनका निधन 23 मई 2025 में 54 साल की उम्र में हुआ. एक्टर बीमारी के कारण आईसीयू में थे. वहीं राहुल देव ने बताया था कि कैसे माता पिता के गुजर जाने के बाद मुकुल को खराब खान-पान की आदतों और जीवन में रुचि खत्म हो जाने के कारण बिगड़ते स्वास्थ्य का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- विजय की वो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने उन्हें बनाया थलापति, 270 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukul Dev, Mukul Dev Brother, Rahul Dev, Rahul Dev Brother, Rahul Dev Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com