विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

समंदर में यूं रिलैक्स करती दिखीं मौनी रॉय फैन्स बोले- वाह जलपरी

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रही हैं

समंदर में यूं रिलैक्स करती दिखीं मौनी रॉय फैन्स बोले- वाह जलपरी
समंदर में यूं रिलैक्स करती दिखीं मौनी रॉय
नई दिल्ली:

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रही हैं. और मचाएं भी क्यों ना फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनकी शानदार एक्टिंग देख फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं. वहीं शूटिंग शेड्यूल से थक चुकी मौनी इन दिनों पति साथ खास समय बिताने के लिए मालदीव गई हैं. जहां से वे अपनी तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं. हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी समंदर में एक मछली की तरह रिलैक्स होकर तैरती नजर आ रही हैं. उनका अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. 


हाल ही में मौनी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे डार्क कलर का वनपीस पहनी दिखाई दे रही हैं. जो उनपर काफी सूट कर रहा है. वहीं खुले बाल और इनका अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है. वहीं दूसरी तस्वीरों में वे समंदर के अंदर तैरती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा स्टनिंग फोटो तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है कितनी प्यारी लग रही हैं आप. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Viral Beach Photos, Mouni Roy Latest Photo, Mouni Roy Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com