विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

मौनी रॉय ने शेयर किया Video, इस अंदाज में डांस प्रैक्टिस करती आईं नजर

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फिर से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है.

मौनी रॉय ने शेयर किया Video, इस अंदाज में डांस प्रैक्टिस करती आईं नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने स्टाइल और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइलिश तस्वीरें या डांस वीडियो नियमित अंतराल पर फैन्स के बीच शेयर करती हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy Dance Video) ने फिर से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. मौनी रॉय के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किस तरह अपने सहयोगियों संग डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं. मौनी रॉय ने इसके कैप्शन में लिखा है: "सच का स्ट्रगल था." इस डांस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि हाल ही में मौनी रॉय का 'पतली कमरिया' सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था.

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में मौनी रॉय एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. आखिरी बार मौनी रॉय लंदन कॉन्फिडेंशियल में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Dance, Mouni Roy Dance Video, Mouni Roy Dance Practice Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com