विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

Mouni Roy के हाथ पर बैठे पक्षी ने मौका देखते ही मारी चोंच, चिल्ला पड़ीं एक्ट्रेस- No...देखें Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाथ पर बिठाया खूबसूरत-सा पक्षी लेकिन एक्ट्रेस के बालों में मार दी चोंच... देखें Video

Mouni Roy के हाथ पर बैठे पक्षी ने मौका देखते ही मारी चोंच, चिल्ला पड़ीं एक्ट्रेस- No...देखें Video
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने प्यार से हाथ पर बैठाया पक्षी
  • मौनी रॉय के बालों पर पक्षी ने किया हमला
  • मौनी रॉय का वीडियो हुआ वायरल
  • मौनी रॉय ने हाथ पर बैठाया पक्षी लेकिन मौका देखते ही मार दिया चोंच
नई दिल्ली:

टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों दुबई में एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. दुबई से मौनी रॉय (Mouni Roy) की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. हाल ही में वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस एक खूबसूरत सी पक्षी जिसका नाम Toucans है अपने हाथ पर बैठाई हुई नजर आ रही है. लेकिन इस वीडियो में सबसे दिलचस्प है मौनी राय का एक्सप्रेशन. मौनी रॉय Toucans के साथ खूब मस्ती तो कर रही है लेकिन मस्ती- मजाक के बीच पक्षी उनके बालों को चोंच से पकड़कर खिंचने लगता है. तभी मौनी कहती है कि नहीं मेरे बाल मत पकड़ो.

मौनी रॉय (Mouni Roy) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे है. एक फैन ने लिखा-  गुड ब्वॉय  मौनी की बाल मत खाओ. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा बाल बांध लो. आपको बता दें कि इससे पहले भी मौनी रॉय का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें वह शेर के बच्चे को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं. इससे पहले उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को भी पसंद किया गया था. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Video, Mouni Roy Photos, Mouni Roy Video With Bird, Mouni Roy Viral Video, मौनी रॉय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com