विज्ञापन

Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स पर लौट रहा ‘मनी हाइस्ट’! प्रोफेसर की नई प्लानिंग देखने को तैयार हो जाइए

Money Heist Season 6: दुनिया भर के दर्शकों को लूट की रोमांचक कहानी से जोड़ने वाली स्पेनिश सीरीज 'मनी हाइस्ट' (La Casa de Papel) एक बार फिर सुर्खियों में है.

Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स पर लौट रहा ‘मनी हाइस्ट’! प्रोफेसर की नई प्लानिंग देखने को तैयार हो जाइए
Money Heist Season 6: नेटफ्लिक्स पर लौट रहा ‘मनी हाइस्ट’!

Money Heist Season 6: दुनिया भर के दर्शकों को लूट की रोमांचक कहानी से जोड़ने वाली स्पेनिश सीरीज 'मनी हाइस्ट' (La Casa de Papel) एक बार फिर सुर्खियों में है. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें संकेत दिया गया है कि इस लोकप्रिय सीरीज का नया सीजन यानी सीजन 6 आ सकता है. सीरीज के फैंस के लिए यह खुशखबरी है. नेटफ्लिक्स ने 'बर्लिन' सीजन 2 के आने के मौके पर मनी हाइस्ट के सभी पांच सीजन्स का एक फ्लैशबैक वीडियो शेयर किया. इसमें बैंक लूट, सोने की चोरी, मशहूर 'बेला चाओ' गाना और लाल रंग के मास्क जैसे यादगार पलों को दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें: 2017 में इस एक फिल्म में दिखे थे विजय के तीन रोल, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश 120 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 260 करोड़

मनी हाइस्ट का टीजर

वीडियो के अंत में लिखा है- "कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. अगली चोरी की तैयारी शुरू हो चुकी है." इससे साफ संकेत मिलता है कि मनी हाइस्ट की नई किस्त पर काम चल रहा है. मनी हाइस्ट मूल रूप से स्पेन में बनी थी. शुरुआती सीजन्स को उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन 2017 में नेटफ्लिक्स ने इसके अधिकार खरीदे और पूरी दुनिया में रिलीज किया. इसके बाद यह सीरीज रातोंरात सुपरहिट हो गई. यह नॉन-इंग्लिश भाषा की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई.

बर्लिन सीजन 2 कब आएगा? 

सीरीज के तीसरे सीजन ने 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जबकि चौथे सीजन ने रिलीज के एक महीने में 65 मिलियन व्यूज पार कर लिए. इसके अनोखे किरदार प्रोफेसर, टोक्यो, रियो, बर्लिन और नाइरोबी आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं. मनी हाइस्ट का स्पिन-ऑफ 'बर्लिन' का दूसरा सीजन 15 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज से जुड़े नए अपडेट्स जल्द ही आएंगे. नेटफ्लिक्स ने अभी आधिकारिक तौर पर सीजन 6 की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर ने फैंस में भारी उत्साह जगाया है. अगर नया सीजन आता है तो यह दर्शकों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा. 
 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Heist Season 6, La Casa De Papel, Money Heist Teaser, Money Heist Season 6 Trailer, Money Heist 6 Official Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com