विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2021

Monalisa ने प्रियंका चोपड़ा के 'तिनका तिनका' सॉन्ग पर झूमकर किया डांस, देखें वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नया वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. भोजपुरी सिनेमा से टेलीविजन की दुनिया में धूम मचाने वाली मोनालिसा अपने लेटेस्ट वीडियो से फैन्स का दिल जीत रही हैं.

Monalisa ने प्रियंका चोपड़ा के 'तिनका तिनका' सॉन्ग पर झूमकर किया डांस, देखें वीडियो
मोनालिसा का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नया वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. भोजपुरी सिनेमा से टेलीविजन की दुनिया में धूम मचाने वाली मोनालिसा अपने लेटेस्ट वीडियो से फैन्स का दिल जीत रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा झूमकर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'करम' के सुपरहिट सॉन्ग 'तिनका तिनका' पर झूम रही हैं. इस वीडियो को न सिर्फ मोनालिसा के फैन्स पसंद कर रहे हैं बल्कि जमकर कमेंट बी कर रहे हैं. इस वीडियो को मोनालिसा ने शेयर करते हुए लिखा है, 'तिनका तिनका...'  

मोनालिसा ने सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं बल्कि वह बिग बॉस की एकमात्र ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो में सही में शादी भी की. मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं. वह शो में शानदार तरीके से खेली थीं और उनकी शादी भी हुई थी. 

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. मोनालिसा 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं वे बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. वहीं हिन्दी टेलीविजन में भी मोनालिसा छाई हुई हैं पहले वे 'नज़र' सीरियल में डायन के किरदार में नजर आईं थीं.
 

Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Dance Video, Monalisa Latest Dance Video, Monalisa Viral Video, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com