विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से 1 रुपये ज्यादा फीस चाहते थे नाना पाटेकर! दृश्यम एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की यादें अभी भी फैंस और को-स्टार के दिलों में जिंदा हैं. दृश्यम फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे के किरदार कर मशहूर हुए एक्टर कमलेश सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

अमिताभ बच्चन से 1 रुपये ज्यादा फीस चाहते थे नाना पाटेकर! दृश्यम एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
अमिताभ बच्चन से 1 रुपये ज्यादा फीस चाहते थे नाना पाटेकर!
NDTV

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की यादें अभी भी फैंस और को-स्टार के दिलों में जिंदा हैं. दृश्यम फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे के किरदार कर मशहूर हुए एक्टर कमलेश सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने एक बार अमिताभ बच्चन से एक रुपये ज्यादा फीस मांगकर उनके साथ फिल्म की थी. नाना पाटेकर का बीते दिनों 8 अक्टूबर को निधन हुआ था. वे 75 साल के थे.

अमिताभ बच्चन से मांगी ज्यादा फीस 

पिंकविला से बात करते हुए कमलेश सावंत ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “मैंने उनके साथ एक फिल्म में काम किया था, लेकिन दुर्भाग्य से मेरे साथ उनका कोई सीन नहीं था. कभी-कभी मुझे इसका अफसोस होता है. हमने उन्हें काम करते देखा है और उनके बारे में कई कहानियां सुनी हैं. एक बार मैंने सुना कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फीस से एक रुपये ज्यादा मांगकर उनके साथ फिल्म की. 

उन्होंने कहा था, 'बच्चन साहब के साथ मैं काम करूंगा तो एक रुपये ज्यादा लूंगा.' फिर उन्होंने एक फिल्म के लिए एक करोड़ एक रुपये लिए, जबकि अमिताभ बच्चन को एक करोड़ मिले थे. यह मैंने सुना है, लेकिन कितना सच है, मुझे यकीन नहीं.'

नाना पाटेकर की डायलॉग डिलीवरी

कमलेश सावंत ने नाना पाटेकर को बॉलीवुड में डायलॉग डिलीवरी का नया युग शुरू करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि पहले फिल्में संगीत और डांस पर ज्यादा टिकी रहती थीं, लेकिन बाद में डायलॉग्स पर फोकस बढ़ा. यह बदलाव नाना पाटेकर ने लाया. उनके डायलॉग्स सुनकर लोग तालियां बजाते थे.

उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटरों में नाना के डायलॉग्स का क्रेज याद किया. गणेश टॉकीज और जय हिंद टॉकीज जैसे थिएटरों में लोग उनकी फिल्में बार-बार देखते थे और डायलॉग्स सुनने के लिए पागल हो जाते थे. कमलेश सावंत के मुताबिक, भरे थिएटर में भी लोग चुप हो जाते थे. सिर्फ दो एक्टर ऐसा कर पाते थे - अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर. लोग डायलॉग्स का इंतजार करते और सही समय पर चुप हो जाते.

यह भी पढ़ें | 45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Death, Nana Patekar Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan, Nana Patekar Death 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com