विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का टीजर हुआ रिलीज, 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म- देखें वीडियो

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'मिशन मंगल' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का टीजर हुआ रिलीज, 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म- देखें वीडियो
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का टीजर हुआ रिलीज
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का टीजर हुआ रिलीज
  • दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार
  • 15 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय की फिल्म 'मिशन मंगल'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्मों के कॉन्सेप्ट से सबको चौंका देते हैं. हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'मिशन मंगल' का टीजर रिलीज हो गया है. 'मिशन मंगल' का टीजर काफी धमाकेदार है. इस फिल्म के टीजर को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है. अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली  है. अक्षय कुमार की ये फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने की कहानी पर आधारित है. टीजर के शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि ये फिल्म रियल इंसिडेंट पर बनी है.

सपना चौधरी फैन्स के लिए लेकर आ रही हैं नया तोहफा, हरियाणवी सिंगर ने किया ये नया धमाल

अक्षय कुमार ने फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक देश, एक सपना और एक इतिहास. इंडिया स्पेस मिशन की सच्ची कहानी.' अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. 'मिशन मंगल' के टीजर पर फैन्स अक्षय और बाकी सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरमन जोशी, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और एच.जी. दत्तात्रेय भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं प्राची और रणवीर, जानें आज क्या होगा 'कुमकुम भाग्य' में

ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म मंगल ग्रह पर भारत के मिशन की अविश्वसनीय सच्ची कहानी से दर्शकों को परीचित कराएगी. फैन्स को तो इस फिल्म का पहले से ही बहुत इंतजार था, हालांकि 'मिशन मंगल' के टीजर ने फैन्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. अब देखना होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidya Balan, Mission Mangal, Mission Mangal Teaser, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com