विज्ञापन

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर करेगी रिकॉर्डतोड़ शुरुआत? जानें कितनी हो सकती है ओपनिंग डे की कमाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है और एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर करेगी रिकॉर्डतोड़ शुरुआत? जानें कितनी हो सकती है ओपनिंग डे की कमाई
पहले दिन मिर्जापुर कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी' इस हफ्ते सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं. इंडिया की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी के थिएट्रिकल ट्रांजिशन के तौर पर यह फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर' की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से काफी बड़ी होने की संभावना है.

‘मिर्जापुर' एक वेब सीरीज के तौर पर काफी पॉपुलर है और पूरे देश में इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इसकी कहानी और अपील सिर्फ अर्बन और सेमी-अर्बन ऑडियंस तक सीमित नहीं है. वेब सीरीज के तौर पर यह पहले ही कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है, जिसका फायदा अब इसके थिएट्रिकल ट्रांजिशन को भी मिल रहा है. ग्राउंड लेवल पर भी फिल्म को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है, खासकर दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया की वापसी को लेकर. वह एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे, जिसकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है.

इसके अलावा, मूवी लवर्स के बीच बने जबरदस्त बज़ की वजह से ‘मिर्जापुर: द मूवी' को प्री-सेल्स में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इससे न्यूट्रल ऑडियंस के बीच भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल बन रहा है. यह पॉजिटिव माहौल लोगों के बीच फिल्म को बड़े पर्दे पर जल्द देखने की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है. इसके अलावा, इस शुक्रवार कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका फायदा ‘मिर्जापुर: द मूवी' को मिलेगा और देशभर में इसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है. शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी भी फिल्म की ओपनिंग को और मजबूत कर सकती है.

कुल मिलाकर, ‘मिर्जापुर: द मूवी' के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग करने की उम्मीद है और फिल्म के पहले दिन ₹18-22 करोड़ नेट कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म बॉलीवुड की टॉप A-rated ओपनर्स की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना सकती है. वहीं, अगर फिल्म अनुमान के ऊपरी स्तर यानी ₹22 करोड़ के करीब ओपन करती है, तो यह लिस्ट में चौथे नंबर तक भी पहुंच सकती है.

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूस किया है. ‘मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 24 साल पुराना शादी का वो गाना, जिसे हॉलीवुड फिल्म में मिली जगह, गुलजार ने लिखे बोल, रानी ने किया डांस, एआर रहमान के संगीत ने बनाया यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Movie, Pankaj Tripathi, Entertainment, Divyendu Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com