विज्ञापन

Mirzapur Movie: मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया ने सीना ठोंककर किया दावा, 'इतिहास रचेगी 'मिर्जापुर द मूवी', कमाई में करेगी क्रांति'

सिनेमाघरों में मचेगा 'विंटेज' मिर्जापुर का गदर. मुन्ना भैया दिव्येंदु ने फिल्म को लेकर किया ऐसा खुलासा कि बढ़ गई फैंस की धड़कनें मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार.

Mirzapur Movie: मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया ने सीना ठोंककर किया दावा, 'इतिहास रचेगी 'मिर्जापुर द मूवी', कमाई में करेगी क्रांति'
Mirzapur Movie: मुन्ना भैया का दावा, इतिहास रचेगी फिल्म

अब मिर्जापुर का जंगलीपन थिएटर में रिलीज होने जा रहा है. भारत की सबसे दमदार OTT फ्रैंचाइजी 'मिर्जापुर: द मूवी' बनकर 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई बम बन गई है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट की ये फिल्म पुराने बेबाक किरदारों, खतरनाक एक्शन, तीखे टकराव और बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को फिर से मिर्जापुर की खूनी दुनिया में घसीट ले जाने वाली है. दिव्येंदु ने 'मुन्ना भैया' के रूप में धमाकेदार वापसी की है. वैसे भी मिर्जापुर सीरीज में तो मुन्ना भैया मारे जा चुके हैं, लेकिन फिल्म में क्या भौकाल करेंगे, आइए उनसे ही जानते हैं.

अब मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) को लेकर कहा, 'यह पूरी तरह से 'विंटेज' मिर्जापुर होने वाला है. हम पूरी ताकत के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. आप उन्हीं किरदारों को देखेंगे जो पहले सीजन में थे, वे जैसे थे वैसे ही नजर आएंगे. बैकड्रॉप बिल्कुल वैसा ही है लेकिन परिस्थितियां अलग हैं. यह एक फिल्म है, इसलिए यह बहुत बड़े और सिनेमाई कैनवास पर बनी है, और यह वाकई में सिर्फ और सिर्फ फैंस के लिए है.'

मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया​

'मुन्ना भैया' के लिए मिले इस अगाध प्यार और एक बार फिर इस आइकॉनिक किरदार में कदम रखने के बारे में साझा किया, 'मुन्ना के लिए लोगों के दिल में जो प्यार है, उसे मैं आज भी पूरी तरह समझ नहीं पाता हूँ; कभी-कभी तो हैरानी होती है कि क्या ऐसा कोई किरदार सचमुच किसी समानांतर दुनिया में जी रहा है. तीसरे सीजन में मेरा किरदार मर गया था, इसलिए लोग पुराने हिंदी गानों के साथ इमोशनल रील्स बना रहे थे और उससे वापस आने की गुहार लगा रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिव्येंदु ने आगे कहा, 'मैं सचमुच यही उम्मीद करता हूं कि मैं एक बार फिर इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकूं. मेरे दिमाग में थोड़ा सा द्वंद्व था कि क्या मुझे इसे बिल्कुल नए सिरे से निभाना चाहिए या फिर पहले सीजन में जो मैंने किया था, उसी की नकल करनी चाहिए, इसलिए शुरुआत में मैं थोड़ा असमंजस में था.'

बॉक्स ऑफिस पर क्रांति लाएगी फिल्म

​'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर चारों तरफ मचे जबरदस्त बवाल और इसके इतिहास रचने की बात पर विचार करते हुए दिव्येंदु ने कहा, 'हां, कमाई और रेवेन्यू स्ट्रीमिंग के मामले में यह एक बहुत बड़ी क्रांति साबित होने वाली है; मुझे लगता है कि बहुत से लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फॉर्मूला काम करता है, ताकि वे भी ऐसा ही कर सकें (यानी किसी वेब सीरीज को फिल्म में बदल सकें). ठीक वैसे ही, जैसे जब पहली बार 'मिर्जापुर' आई थी और किसी ने उससे इतनी उम्मीदें नहीं लगाई थीं, मुझे लगता है कि यह फिल्म भी कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक करने की राह पर है.'

​'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्देश गुरमीत सिंह हैं और इसके राइटर पुनीत कृष्णा हैं. फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com