विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2023

ऐश्वर्या ने सालों पहले किए थे ये स्टेप्स जिसे कर सोशल मीडिया स्टार बन गई थी ये पाकिस्तानी लड़की, यकीन नहीं तो देख लें Video

मेरा दिल ये पुकारे आजा पर नाचती हुई पाकिस्तानी गर्ल तो आपको याद होगी, जिसने सोशल मीडिया पर अपने डांस स्टेप से तहलका मचा दिया था. आपको बता दें कि रातोंरात जिस स्टेप्स से ये लड़की स्टार बनी, उसे कई साल पहले ऐश्वर्या राय कर चुकी थीं.

ऐश्वर्या ने सालों पहले किए थे ये स्टेप्स जिसे कर सोशल मीडिया स्टार बन गई थी ये पाकिस्तानी लड़की, यकीन नहीं तो देख लें Video
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था इस पाकिस्तानी लड़की का डांस
नई दिल्ली:

इंटरनेट पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. कुछ समय पहले पाकिस्तानी लड़की आयशा ने लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर शानदार डांस किया था, जिसके चलते ये लड़की रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस डांस की वजह से आयशा रातों-रात स्टार बन गईं वो ऐश्वर्या राय के स्टेप्स की कॉपी थी. ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, बल्कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आयशा की परफॉर्मेंस को एक साथ दिखाया गया है, जो हूबहू एक जैसी नजर आ रही है. यकीन नहीं आता तो आप खुद ही ये वीडियो देख लीजिए.

इंस्टाग्राम पर instantbollywood नाम से बने पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में दो परफॉर्मेंस आप देख सकते हैं. पहली परफॉर्मेंस में पाकिस्तानी लड़की आयशा मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर रही है और दूसरा वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का है, जिन्होंने 1999 में मियामी में मिलेनियम कंसर्ट में दम मारो दम पर परफॉर्मेंस दी थी. इन दोनों परफॉर्मेंस को ध्यान से देखने पर आपको भी यकीन हो जाएगा कि पाकिस्तानी गर्ल ने ऐश्वर्या राय बच्चन के स्टेप्स और उनके स्टाइल को कॉपी किया है.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी गर्ल और ऐश्वर्या राय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 32 हज़ार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'पाकिस्तानी लड़की ऐश्वर्या राय से बेहतर डांस कर रही है'. तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या का डांस बेस्ट है'. तो वहीं कई यूजर ने लिखा कि दोनों ही ऐसा डांस कर रही है जैसे नशे में धुत हो. एक ने लिखा कि किसी को किसी से कंपेयर नहीं करना चाहिए. बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान की शादी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आयशा नाम की ये लड़की मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर रही थी और रातों-रात उनका यह डांस इतना वायरल हो गया कि आज वो पाकिस्तान की सेलिब्रिटी बन गई हैं.

ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mera Dil Ye Pukara Aaja, Mera Dil Ye Pukara Aaja Girl, Pakistani Girl Dance Viral, Pakistani Girl Dance On Mera Dil Ye Pukare Aaja, Pakistani Girl Viral Wedding Dance, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Throwback Video, Aishwarya Rai Performance On Dum Maaro Dum, Aishwarya Rai Vs Pakistani Girl, Aishwarya Rai Pakistani Girl Dance Steps, Pakistani Girl Copied Aishwarya Rai Dance Steps, Viral Pakistani Girl, Pakistani Girl Copy Aishwarya Rai Dance Steps, Pakiistani Girl Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com