हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों के यादगार गीतों के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी फिल्मों के कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. कभी ये गाने प्यार का एहसास कराते हैं तो कभी बिछड़ने का दर्द बयां करते हैं. अगर आप पुराने हिंदी गीतों के शौकीन हैं, तो मीना कुमारी की फिल्मों के ये 5 बेहतरीन गाने जरूर सुनने चाहिए. आइए जानते हैं इन गानों के बारे में.
अजीब दास्तां है ये – दिल अपना और प्रीत पराई (1960)
"अजीब दास्तां है ये" हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक है. लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया ये गीत प्यार और अधूरी भावनाओं की कहानी कहता है. शंकर-जयकिशन के संगीत से सजा ये गाना आज भी हर पीढ़ी को पसंद आता है. मीना कुमारी की भावपूर्ण अदाकारी ने इसे और भी खास बना दिया.
ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 51 साल पुराना गाना, कहलाता है अल्टीमेट फ्रेंडशिप एंथम , मूवी ने 3 करोड़ बजट में कमाए 35 करोड़
चलो दिलदार चलो – पाकीजा (1972)
फिल्म पाकीजा का ये रोमांटिक गीत अपनी खूबसूरत धुन और शानदार फिल्मांकन के लिए जाना जाता है. लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसता है. मीना कुमारी और राज कुमार की जोड़ी ने इस गीत को यादगार बना दिया.
इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा – पाकीजा (1972)
ये गीत पाकीजा की पहचान बन चुका है. लता मंगेशकर की आवाज और मीना कुमारी के शानदार नृत्य ने इसे बेहद पॉपुलर बनाया. शादी-ब्याह और शोज में ये गाना आज भी खूब बजाया जाता है. इसका म्यूजक लोगों को बेहद पसंद आता है.
ना जाओ सैयां छुड़ा के बैंया – साहिब बीबी और गुलाम (1962)
गीता दत्त की आवाज में गाया गया ये गीत दर्द और प्रेम का अनोखा संगम है. फिल्म में मीना कुमारी ने छोटी बहू का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनकी सबसे बेहतरीन भूमिकाओं में गिना जाता है. इस गीत में उनकी भावनात्मक अदाकारी ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया.
कोई प्यार की देखे जादूगरी- कोहिनूर, 1960
ये एक खूबसूरत रोमांटिक डूअल सॉन्गग है. जो प्यार के जज्बातों और इमोशन्स से भरा हुआ है. इस गीत से पहले एक थ्रिलिंग ट्विस्टआता है. जिसके बाद मीना कुमारी. कुछ इस तरह अपनी मोहब्बत का इजहार करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं