विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2022

'माया मेम साब' में शाहरुख की हीरोइन दीपा साही का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल

शाहरुख खान और दीपा साही स्टारर फिल्म माया मेम साब 1993 में रिलीज हुई थी. फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं एक्ट्रेस दीपा साही. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन यह फिल्म लंबे समय तक चर्चा में रही. फिल्म में माया मेम साब यानी दीपा साही को काफी पसंद किया गया.

'माया मेम साब' में शाहरुख की हीरोइन दीपा साही का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल
माया मेम साब में दीपा साही का लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah rukh Khan) और दीपा साही (Deepa Sahi) स्टारर फिल्म माया मेम साब 1993 में रिलीज हुई थी. फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं एक्ट्रेस दीपा साही. शाहरूख तब बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन यह फिल्म लंबे समय तक चर्चा में रही. फिल्म में माया मेम साब यानी दीपा को काफी पसंद किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले इस रोल का ऑफर आमिर खान को मिला था, लेकिन तब तक वह कयामत से कयामत तक से स्टार बन चुके थे और उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई.

फिल्म का गाना ‘खुद से बातें करते रहना', ‘एक हसीं निगाह', ‘इस दिल में बस कर देखो तो' और ‘ओ दिल बंजारे' हिट हुआ था. ये गाने दीपा पर फिल्माए गए थे और इन गानों में दीपा बेहद हसीन लगीं थी. फिल्म में लंबे बालों और साड़ी में इंडियन ब्यूटी दिखने वाली माया का लुक अब पूरी तरह से बदल चुका है. अब वह वेस्टर्न ड्रेस और छोटे बॉय कट बाल में दिखती हैं. माया के इस लुक को फैंस पहचान ही नहीं पाए.

 बता दें कि फिल्म माया  मेम साब में माया नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पिता के साथ एक हवेली में रहती है. पिता को दिल का दौरा पड़ता है तो डॉ. चारु दास यानी फारुख शेख उन्हें देखने आते हैं. चारु और माया एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और दोनों की शादी हो जाती है. डॉ. चारु दास को अपने काम से प्यार है और माया को खुद से. वह प्यार को लेकर काफी फैंटेसी में रहती है और वह ऐसा प्यार चाहती है, जो उसके कल्पना में है. लेकिन पति से उसे वैसा प्यार नहीं मिलता तो वह रुद्र यानी राज बब्बर के करीब आती है. माया को रुद्र में भी अपने पसंद की प्यार नहीं मिलता, तब उसकी लाइफ में आता है ललित यानी शाहरुख खान. जो उससे उम्र में छोटा है. हालांकि यहां भी उसे प्यार नहीं मिलता.

निर्देशक केतन मेहता की फिल्म ‘माया मेमसाब' फ्रेंच  नॉवेल मैडम बॉवरी पर बनी है. अब तक इस नॉवेल पर कई फिल्में बन चुकी हैं. फिल्म ‘माया मेमसाब' को कई पुरस्कार मिले.   

ये भी देखें 

VIDEO: मलाइका अरोड़ा ने मिस इंडिया 2022 इवेंट में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepa Sahi In Films Maya Memsaab, Deepa Sahi Looks, Deepa Sahi Shah Rukh Khan, Deepa Sahi News, Deepa Sahi Viral Photo, Films Maya Memsaab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com