विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

अभी तो साउथ की फिल्मों का हाहाकार, मलैकोटै वालिबन के बाद आई मूवी की पहली झलक ने कर दिया लोगों को हैरान

साउथ सिनेमा के मेगा प्रिंस वरुण तेज 19 जनवरी को अपना 34 का जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी बहुचर्चित फिल्म मटका की पहली झलक को मेकर्स ने रिलीज किया है. इस झलक में वरुण तेज का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है.

अभी तो साउथ की फिल्मों का हाहाकार, मलैकोटै वालिबन के बाद आई मूवी की पहली झलक ने कर दिया लोगों को हैरान
गुंटूर कारम के बाद अब आया मटका
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के मेगा प्रिंस वरुण तेज 19 जनवरी को अपना 34 का जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी बहुचर्चित फिल्म मटका की पहली झलक को मेकर्स ने रिलीज किया है. इस झलक में वरुण तेज का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. एक्टर ने मटका से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वरुण तेजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. वरुण तेजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मटका का वीडियो शेयर किया है. 

वीडियो देख आप कह सकते हैं कि वरुण तेजी की यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर होगी. हालांकि झलक से फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन यह साफ हो गई है कि मटका एक पीरियड फिल्म है जो मटका नाम के सट्टे पर केंद्रित है. मटका एक्टर की 14वीं फिल्म है. खास बात यह है कि फिल्म मटका ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही साउथ सिनेमा में डेब्यू करेंगी. हालांकि वह फिल्म में एक्टिंग करती दिखेंगी या टाइटम नंबर अभी यह साफ नहीं हो पाया है. 

गौरतलब है कि मटका का निर्देशन करुणा कुमार ने किया है. इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में गुंटूर कारम फेम मीनाक्षी चौधरी हैं, और कलाकारों की टोली में नवीन चंद्र, कन्नड़ किशोर, अजय घोष, माइम गोपी, रूपलक्ष्मी, विजयरामा राजू, जगदीश, राज थिरनदास और अन्य शामिल हैं. वायरा एंटरटेनमेंट्स फिल्म का निर्माण कर रहा है, और संगीत स्कोर जीवी प्रकाश कुमार को सौंपा गया है. मटका कब रिलीज होगा, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Tej, Matka, Actor Varun Tej, Varun Tej Matka, Varun Tej Upcoming Film Matka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com