विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2023

मसाबा गुप्ता ने शेयर किया पेरेंट्स के लिए खास मैसेज मां नीना गुप्ता और पिता विव रिचर्ड्स की फोटो शेयर करके लिखी ये बात 

मसाबा क्रिकेटर विव रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं. दोनों 80 के दशक में रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद क्रिकेटर ने मरियम से शादी की है. जबकि नीना गुप्ता ने बाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी. 

मसाबा गुप्ता ने शेयर किया पेरेंट्स के लिए खास मैसेज मां नीना गुप्ता और पिता विव रिचर्ड्स की फोटो शेयर करके लिखी ये बात 
मसाबा ने पिता विव और नीना गुप्ता के लिए लिखा खास मैसेज
नई दिल्ली:

डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने शादी के कुछ दिनों बाद अपनी फैमिली मेंबर्स के लिए खास दिल की बातें शेयर की है. इनमें एक्ट्रेस के पिता विव रिचर्ड्स और मां नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है. दरअसल, मसाबा गुप्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैमिली के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की बात कह दी है. हालांकि इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टी के आउटफिट का फोटो भी शेयर किया है, जिसके साथ भी एक खास कैप्शन शेयर किया गया है. 

मसाबा ने अपने पिता और क्रिकेट के दिग्गज विव रिचर्ड्स की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्म स्कारफेस से अल पचीनो की एवरग्रीन लाइन शेयर करते हुए लिखा, "आंखें, चिको. वे कभी झूठ नहीं बोलती. मेरे उग्र पिता और एक सॉफ्ट जाइंट. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सिर्फ आपकी नाक ही नहीं बल्कि आपके कंधे भी मिले हैं ताकि आपकी तरह दुनिया का मुकाबला कर सकें और एक फाइटर बनकर उभर सकें."  

r57astl

मसाबा ने मां नीना गुप्ता की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सबसे प्यारी चीज. मुझे शेरनी बनाने के लिए धन्यवाद." इसके अलावा नीना गुप्ता के पति विवेक मेहरा की एक तस्वीर शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, "मुझमें जो सज्जन एंटरप्रन्योर हैं, वे सब इनके कारण हैं. दयालु दिमाग और सबसे अच्छा और प्यार देने वाला दिल."

tu43q2tg

मसाबा गुप्ता ने इससे पहले अपनी शादी का अचानक ऐलान करते हुए फैमिली संग शादी की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी और पति सत्यदीप मिश्रा का पूरा परिवार नजर आ रहा था.

8dr82pso

बता दें, मसाबा क्रिकेटर विव रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं. दोनों 80 के दशक में रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद क्रिकेटर ने मरियम से शादी की है. जबकि नीना गुप्ता ने बाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masaba Gupta, Masaba Gupta Insta, Masaba Gupta Insta Story, Masaba Gupta Family, Masaba Gupta Wedding, Neena Gupta, Viv Richards, Masaba Gupta Message For Viv Richards, Masaba Gupta Message For Neena Gupta, Ndtv India, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com