विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2024

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने किया शादी के बाद पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, नानी नीना गुप्ता का रिएक्शन ले जाएगा दिल

फैशन डिजाइनर और एक्टर मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने पहली पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, जिस पर नीना गुप्ता का रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है.

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने किया शादी के बाद पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, नानी नीना गुप्ता का रिएक्शन ले जाएगा दिल
मसाबा गुप्ता की प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता ने दिया प्यारा रिएक्शन
नई दिल्ली:

फैशन डिजाइनर और एक्टर मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं अपने फैंस को यह गुड न्यूज देते हुए कपल ने ज्वॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में मसाबा और सत्यदीप मिश्रा को फर्श पर बैठे हुए देखा जा सकता है. इस खूबसूरत पोस्ट के साथ कैप्शन में कपल ने लिखा, अन्य न्यूज- दो नन्हें कदम हमारी तरफ बढ़ रहे हैं. अपना प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स (प्लेन सॉल्टेड ओनली) भेजे #babyonboard #mom&dad.

पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, जो इन दिनों अमर सिंह चमकीला के चलते चर्चा में हैं. उन्होंने लिखा, बधाई हो मम्मा. रोशनी चोपड़ा ने लिखा, ओएमजी हैप्पी हैप्पी. दुआएं. सिंगर सुनिधि चौहान ने लिखा बधाई हो. 

गौरतलब है कि मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने साल 2020 में डेटिंग शुरु की थी. जबकि पिछले साल जनवरी में शादी की. वहीं दोनों ने मैचिंग कपड़ों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी. वहीं इस शादी में मसाबा के पिता विव रिचर्ड्स भी शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. इसके अलावा एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसमें सेलेब्स नजर आए थे. 

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masaba Gupta, Masaba Gupta Pregnancy, Masaba Gupta Mother, Neena Gupta, Masaba Gupta Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com