Marco Box Office Collection Day 3 : किस्मत कब पलट जाए किसी को पता नहीं होता. ऐसा ही कुछ मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन के साथ हुई, जिनकी लेटेस्ट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट की आधी कमाई हासिल कर ली है. इतना ही नहीं यह उनकी खुद की आखिरी फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ चुकी है. वहीं हैरानी की बात यह है कि जहां पुष्पा 2 की एक राज्य की कमाई को भी इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म है मार्को, जो 20 दिसंबर को मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 4.3 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने की, जिसमें मलयालम में 4.29 करोड़, हिंदी में 1 लाख की फिल्म ने कमाई हासिल की. इसके बाद दूसरे दिन आंकड़ा 4.65 करोड़ रहा, जिसमें 4.63 करोड़ मलयालम और 2 लाख हिंदी में कमाई फिल्म ने की. जबकि तीसरे दिन 5.25 करोड़ फिल्म ने कमाए हैं. इसके बाद भारत में 14.20 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर चुकी है. जबकि मार्को का बजट केवल 30 करोड़ का बताया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुष्पा 2 की बात करें तो हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में अच्छी कमाई वसूल रही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कन्नड़ में 7.36 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि मलयालम भाषा में आंकड़ा 14.03 करोड़ का है. इसे मार्को ने केवल 3 दिनों की कमाई के साथ पछाड़ दिया है.
फिल्म की बात करें तो मार्को 2024 की मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो हनीफ अडेनी द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसमें उन्नी मुकुंदर, कबीर दुहान सिंह, सुदेव नायर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह गैंगस्टर मार्को और शक्तिशाली अदात परिवार की कहानी है, जो केरल के सोना माफिया पर हावी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं