अपनी बेइंतहा खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाने वालीं 90 के दशक में नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया था. उस दौर में ममता को बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिना जाता था. हाल में वायरल हुए ममता के एक वीडियो ने उन दिनों की यादों को ताजा कर दिया है. रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में ममता का सिजलिंग लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ममता की इन अदाओं को देखने के बाद लोग एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं.
पुराने फोटोशूट का वीडियो वायरल
ममता कुलकर्णी का ये थ्रोबैक वीडियो 90 के दशक के किसी फोटोशूट के दौरान का लग रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रेड कलर के कोल्ड शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इस ड्रेस के साथ गोल्डन ईयररिंग्स और गले में चेन पहनी हुई है. साथ ही ब्लैक कलर के बूट पहने हुए हैं. ममता कुलकर्णी कैमरे के सामने दिलकश पोज देती दिख रही हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इन फिल्मों से ममता ने बनाई पहचान
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में फिल्म ‘आशिक आवारा' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद ममता ने सलमान, गोविंदा, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया. फिल्म ‘करण अर्जुन', ‘नसीब', ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी' और ‘क्रांतिवीर' उनकी सफल फिल्मों में शामिल हैं. ममता को आखिरी फिल्म ‘कभी तुम कभी हम' में देखा गया था. ममता का नाता विवादों से भी खूब रहा. 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का दबदबा था. उस समय ममता कुलकर्णी और माफिया छोटा राजन के लव अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियां बटोरते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं