विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2023

सुपर ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का बदल गया है पूरा लुक, Photo देख फैन्स बोले- यकीन नहीं होता

ममता कुलकर्णी की फोटो देखने के बाद कई फैन्स का यह कहना है कि वे उन्हें पहचान ही नहीं पाए. और कई तो यकीन ही नहीं कर पा रहे कि ये वाकई ममता कुलकर्णी हैं.

सुपर ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का बदल गया है पूरा लुक, Photo देख फैन्स बोले- यकीन नहीं होता
बहुत बदल गई हैं ममता कुलकर्णी
नई दिल्ली:

90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार ममता कुलकर्णी अब न तो फिल्मों में नजर आती हैं और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से भी लोगों के दिलों पर राज करती थीं. ममता कुलकर्णी अब 50 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फैन्स का ध्यान खींचती हैं. ऐसे में ममता कुलकर्णी की एक फोटो इस समय चर्चा का विषय बन गई है. 

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Photo)की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस तस्वीर में 90s की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस बहुत बदली-बदली दिख रही हैं. ममता की इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. बता दें, ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे 'करण अर्जुन' और ‘बाज़ी' आदि में नजर आ चुकी हैं. साथ ही ममता का नाम बॉलीवुड की उन हसीनाओं में भी शामिल है, जो इंडस्ट्री के तीनों खान यानी शाहरुख, आमिर और सलमान के साथ काम कर चुकी हैं. एक टाइम में ममता ने खूब शोहरत हासिल की, लेकिन कुछ समय बाद उनका फिल्मी ग्राफ नीचे की तरफ गिरता चला गया. 

kdiqrhgg

ममता ने बोल्ड फोटोशूट करवाके भी पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन इससे भी उनका करियर बच नहीं सका. कई गलत वजहों से भी ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Photoshoot) चर्चा में रहीं. ममता कुलकर्णी ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की है. ड्रग मामले में विक्की कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं.

ममता की फोटो देखने के बाद कई फैन्स का यह कहना है कि वे उन्हें पहचान ही नहीं पाए. और कई तो यकीन ही नहीं कर पा रहे कि ये वाकई ममता कुलकर्णी हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो आशिक आवारा, क्रांतिवीर, करण अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी ममता की कुछ सुपरहिट फिल्में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Kulkarni, Mamta Kulkarni Latest Photo, Karan Arjun Actress, Mamta Kulkarni Then And Now, Where Is Mamta Kulkarni, Mamta Kulkarni New Photo, Mamta Kulkarni Instagram, Mamta Kulkarni Photos, Where Is Mamta Kulkarni Now, Mamta Kulkarni Life, Mamta Kulkarni Controversy, Mamta Kulkarni Bold Photoshoot, Aashiq Awara, Sabse Bada Khiladi, 90s Hot Actress, 90s Bold Actress List, Ndtv Hindi, Ndtv India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com