विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

बोल्ड ड्रेस पहनना पड़ा मलाइका अरोड़ा को भारी, सोशल मीडिया पर हुईं TROLL

मुकेश अंबानी की पार्टी में मलाइका को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ट्रांसपेरेंट ब्लैक आउटफिट में देखा गया. बेशक इस आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.

बोल्ड ड्रेस पहनना पड़ा मलाइका अरोड़ा को भारी, सोशल मीडिया पर हुईं TROLL
मुकेश अंबानी की पार्टी में मलाइका अरोड़ा का लुक.
  • बोल्ड आउटफिट पहन अंबानी की पार्टी में मलाइका की एंट्री
  • ट्रांसपेरेंट ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा
  • 44 साल की मलाइका बॉलीवुड की सिंगल मदर हैं
मुंबई: मॉडल से एक्ट्रेस बनीं मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड और सेक्सी एक्ट्रेसेस में होती हैं. 44 साल की हो चुकीं मलाइका के लुक्स को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हर अवतार में वह परफेक्ट लगती हैं और अपने सिजलिंग आउटफिट्स को खूबसूरत तरीके से कैरी करने के लिए मशहूर हैं. हाल ही में मलाइका बिजनेस टाइकूल मुकेश अंबानी की पार्टी में शामिल हुईं, यहां उन्हें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ट्रांसपेरेंट ब्लैक आउटफिट में देखा गया. बेशक इस आउटफिट में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.

पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी के साथ पार्टी करती दिखीं करीना कपूर खान
 
malaika arora

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में मलाइका अरोड़ा.

 
malaika arora

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर इंस्टाग्राम यूजर्स का रिएक्शन.


पार्टी में ब्लैक वेलवेट कोरसेट ड्रेस पहने हुए मलाइका ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की. इसकी कुछ लोगों ने तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी ड्रेस मां को सूट नहीं करती. जबकि दूसरे ने लिखा कि आपने कितने किलोग्राम का मेकअप लगा रखा है. मलाइका के इस रीविलिंग आउटफिट पर कई आपत्तिजनक कमेंट्स भी आए.

पढ़ें: मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, दिखा एक्ट्रेसेस का सिजलिंग अंदाज
 
jhanvi kapoor khushi kapoor

खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर.


बता दें, मुकेश अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे. ऋतिक रोशन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स को अंबानी के घर के बाहर देखा गया था. श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पार्टी का हाईलास्ट प्वाइंट बनीं.

VIDEO: 'भूमि' के स्टार्स से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com