विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

बेडरूम से बड़ा है मलाइका अरोड़ा के शू और ड्रेसेस वाला कमरा, फैन्स बोले- दुकान खोली है क्या

सितारों के शौक का तो क्या कहने, फिर अगर वह बड़े स्टार हैं तो फिर सोने पे सुहागा. ऐसा ही कुछ नजारा उस समय मिला जब मलाइका अरोड़ा के जूतों और कपड़ों की अलमारी वाले कमरे की फोटो सामने आई.

बेडरूम से बड़ा है मलाइका अरोड़ा के शू और ड्रेसेस वाला कमरा, फैन्स बोले- दुकान खोली है क्या
मलाइका अरोड़ा का यह कमरा कर देगा हैरान
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर फैंस में के बीच छाई रहती हैं. मलाइका अरोड़ा की जूतों और कपड़ों की अलमारी वाला कमरा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. Malaika Arora की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बड़े कमरे में बैठी हुई हैं, जिसमें पीछे रैक में ढेर सारे जूते हैं, और जबकि उनके सामने कपड़ों की अलमारी है. इस तरह जैसे ही यह फोटो सामने आई, यह चर्चा में आ गई.  

कॉलमनिस्ट नम्रता जकारिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए  लिखा, 'मैं Malaika Arora की उनके जूते की अलमारी की तस्वीर क्यों पोस्ट कर रही हूं?  क्योंकि यह बेडरूम जितना बड़ी है और उनके घर का सबसे शांत कमरा है.' मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट को दिल के इमोजी के साथ शेयर किया है. इस तरह इस अलमारी को लेकर फैन्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने तो कहा है कि जूतों की दुकान खोली है क्या. 

बता दें कि Malaika Arora फिलहाल अपने बेटे अरहान खान के साथ समय बिता रही हैं, जो विदेश से लौटे हैं. मां-बेटे की जोड़ी को हाल ही में अपने डॉगी कैस्पर के साथ कॉफी आउट के लिए देखा गया था. मलाइका को हाल ही में रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में जज के रूप में देखा गया था. शो का फिनाले इस महीने की शुरुआत में आयोजित किया गया था. जब वह फ्री होती हैं तो योग या कुकिंग कर के समय बिताती हैं. मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. हाल ही में दोनों के ब्रेक अप की खबरें आई थी, लेकिन दोनों ने इसे खारिज कर दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Arbaaz Khan, Malaika Arora Fitness Secrets, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Photos, Malaika Arora Style, Malaika Arora Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com