मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. मलाइका बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. वह फिटनेस की रेस में हमेशा खुद तो आगे रहती ही हैं, साथ ही फैंस को भी हमेशा फिट रहने की सलाह देती हैं. लेकिन कभी-कभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ऐसा अंदाज भी दिखाती हैं, जिससे लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, इस फोटो में मलाइका अपना वीकेंड खास अंदाज में मनाते हुए नजर आ रही हैं. मलाइका पूल में मस्ती करते हुए एक फोटो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा- किंडा लॉस्ट ट्रैक
मलाइका अरोड़ा के इस फोटो पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने कमेंट करते हुए फ्रेश लिखा है. साथ ही इस फोटो पर दूसरे सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. आपको बता दें कि मलाइका की इस फोटो को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा प्यार मिल रहा है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही इस फोटो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही एक हजार से ज्यादा कमेंट.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में बहुत सारे आइटम सॉन्ग किए हैं, जिसमें छैंया छैंया प्रमुख है. साल 2000 में कई फिल्मों में आइटम नंबर करने के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए.
2008 में उन्होंने पहला बड़ा रोल फिल्म ईएमआई में मिला जो कि बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. साल 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया मलाइका टेलीविजन शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं. इसके अलवा वो झलक दिखला जा, इंटियाज गॉट टैलेंट, जरा नचके दिखा जैसे शो में भी जज की भूमिका निभा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं