विज्ञापन

कृतिका कामरा की वेडिंग रिसेप्शन में 2.79 लाख की साड़ी पहन पहुंची मलाइका अरोड़ा, ट्रेडिशनल लुक कर रहा इंस्पायर

Malaika Arora: 11 मार्च को गौरव कपूर के बांद्रा वाले घर पर एक छोटा वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया. इस प्राइवेट सेलिब्रेशन में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं, जो इस पार्टी में स्टाइलिश अंदाज़ में दिखीं.

कृतिका कामरा की वेडिंग रिसेप्शन में 2.79 लाख की साड़ी पहन पहुंची मलाइका अरोड़ा, ट्रेडिशनल लुक कर रहा इंस्पायर
Malaika Arora: 2.79 लाख की साड़ी पहन कृतिका कामरा की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची मलाइका अरोड़ा.

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल मलाइका हर लुक में चार चांद लगा देती हैं. हाल में कृतिका कामरा और और क्रिकेट प्रेज़ेंटर गौरव कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा साड़ी लुक में छा गईं. 11 मार्च को गौरव कपूर के बांद्रा वाले घर पर एक छोटा वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया. इस प्राइवेट सेलिब्रेशन में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं, जो इस पार्टी में स्टाइलिश अंदाज़ में दिखीं.

Latest and Breaking News on NDTV

मलाइका ने पहनी 2.79 की साड़ी-

अपने फ़ैशन चॉइस के लिए जानी जाने वाली मलाइका ने इस मौके के लिए एक सॉफ्ट, सिंपल लुक चुना, और एक डेलिकेट पेस्टल साड़ी में वह बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. इस रिसेप्शन पार्टी के लिए, मलाइका ने डिज़ाइनर लेबल गौरी एंड नैनिका की एक ड्रीमी डस्ट-पिंक ट्यूल साड़ी चुनी. ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लैटिस साड़ी विद ब्लाउज A के नाम से लिस्टेड इस ड्रेस की कीमत ₹2,79,000 है.

इस साड़ी में बारीक कारीगरी है जो इसे एकदम अलग बनाती है. सॉफ्ट ट्यूल फैब्रिक को बॉर्डर पर गोल्ड स्कैलप्ड लेस एम्ब्रॉयडरी के साथ तैयार किया गया है. जबकि साड़ी की बॉडी पर हरे, नीले, गुलाबी, पीले और ऑरेंज कलर में बारीक जालीदार एम्ब्रॉयडरी नजर आई. सीक्विन एक्सेंट और फ्लोरल बीडवर्क ने इस साड़ी में एलिगेंस ऐड किया.

मलाइका ने साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में पहना था, जिससे एम्ब्रॉयडरी वाला पल्लू उनके कंधे पर खूबसूरती से फैला दिखा, जिससे साड़ी की बारीक डिटेलिंग उभर कर नजर आई. उन्होंने साड़ी को एक कोऑर्डिनेटेड डस्ट-पिंक ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था. इस स्लीवलेस ब्लाउज में लेस-ट्रिम्ड बॉर्डर, मल्टीकलर जालीदार एम्ब्रॉयडरी थी. प्लंजिंग V-शेप नेकलाइन और क्रॉप्ड हेम ने क्लासिक साड़ी को मॉडर्न लुक दिया.

ज्वेलरी और मेकअप

मलाइका ने स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा किया. उन्होंने कुंदन चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, कुंदन कड़ा और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग पहनी थी. उनके बालों को सेंटर-पार्टेड, ट्विस्टेड लो बन में स्टाइल किया गया था, जिससे ओवरऑल लुक में एक रिलैक्स्ड एलिगेंस नजर आया.

मेकअप की बात करें तो उन्होंने मॉव-पिंक ग्लॉसी लिप, सॉफ्ट स्मोकी आईशैडो और मस्कारा-कोटेड लैशेज़ का इस्तेमाल किया. ब्लश-टोन्ड चिक और एक ल्यूमिनस हाइलाइटर ने रेडिएंट ग्लैम लुक को पूरा किया.

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में कौन-कौन पहुंचा

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के सेलिब्रेशन को प्राइवेट रखा. गेस्ट लिस्ट में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त शामिल थे, जिनमें सोहा अली खान, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अमृता अरोड़ा, अन्या सिंह, शकील लड़क, युवराज सिंह, हेजल कीच, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं.

कृतिका और गौरव दोनों ही काफी प्राइवेट पर्सनल लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं. कृतिका को कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे और रिपोर्टर्स जैसे टेलीविज़न शो से पहचान मिली. वहीं, गौरव कपूर एक जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और टेलीविज़न होस्ट हैं और उन्हें पॉपुलर YouTube टॉक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के क्रिकेटर के तौर पर भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें- मच्छरों को भगाने के लिए ट्राई करें ये DIY नुस्खे, बिना किसी मशीन या अगरबत्ती के छू मंतर हो जाएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Malaika Arora, Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding, Malaika Arora,  Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding,  ,  Kritika Kamra And Gaurav Kapur,   Malaika Arora Saree Look,   Malaika Arora Traditional Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com