- मलाइका अरोड़ा सुबह-सुबह जिम जाती दिखी
- फोटोग्राफर्स को देख यूं करवाया शूट
- खूब वायरल हो रही हैं तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फिटनेस को लेकर बहुत ही सजग रहती हैं. तभी तो वो हर दिन जिम जाती दिख जाती हैं. वो वर्कआउट के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खासा ख्याल रखती हैं. 44 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने फिटनेस को जबरदस्त तरीके से मेंटेन किया हुआ है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photo) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में वो वर्कआउट के लिए जाती दिख रही हैं और वैसे भी फोटोग्राफर्स उनकी एक झलक के इंतजार में रहते हैं.
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने मचाया धमाल, फिल्म Love Aaj Kal का पोस्टर हुआ रिलीज
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने हालिया फोटोशूट के लिए भी खासी चर्चा में रही थीं. इन तस्वीरें से उन्होंने जमकर धमाल मचाया था. यही नहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. अपने वीडियो के माध्यम से वो लोगों को फिटनेस के लिए काफी प्रेरित करती हैं.


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड फिल्मों में धमाकेदार आइटम सॉन्ग के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'छैया छैया' गाने से सुर्खियां बटोरीं बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों एमटीवी पर आने वाले शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' (Supermodel Of The Year) जज कर रही हैं. इस शो में भी मलाइका का अंदाज देखने लायक होता है.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर शादी करते हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं