विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2020

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेटे से नहीं मिल पा रही हैं मलाइका अरोड़ा, यूं बयां किया दर्द

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने बेटे को लेकर लिखा इमोशनल पोस्ट. सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल.

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेटे से नहीं मिल पा रही हैं मलाइका अरोड़ा, यूं बयां किया दर्द
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर किया पोस्ट
  • मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
  • मलाइका अरोड़ा अपने बेटे को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल पोस्ट
  • मलाइका अरोड़ा होम आइसोलेशन में अपने बेटे को कर रही हैं याद
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अकसर अपने ग्लैमरस फोटो और डांस वीडियो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है. इन दिनों वो अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. यह पोस्ट उन्होंने अपने बेटे के लिए किया है. जैसा कि आपको पता है मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कोरोना पॉजिटिव हैं. और इन दिनों वह होम आइसोलेशन में है. लेकिन हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, इस फोटो में मलाइका का बेटा और उनका पेट डॉग कैस्पर नजर आ रहा है. मलाइका ने इस फोटो के साथ बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. मलाइका ने लिखा-  प्यार किसी सीमा का मोहताज नहीं होता. सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ क्वॉरंटीन के बावजूद हमने एक दूसरे को देखने का तरीका निकाल लिया है. इस बात से मेरा दिल बैठ जाता है कि मैं कुछ दिन और अपने बच्चों को गले नहीं लगा पाउंगी. उनके प्यारे चेहरे देखकर मुझे एनर्जी मिलती है.

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- 'कोई वैक्सीन बना दो भाई, नहीं तो जवानी निकल जाएगी.' मलाइका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. अब मलाइका के इस पोस्ट से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मलाइका सेल्फ आइसोलेशन से काफी परेशान हो चुकी हैं. हालांकि मलाइका ने ये पोस्ट काफी मजाकिया अंदाज में लिखा है.

इसके अलावा मलाइका (Malaika Arora) ने पोस्ट में फैंस से भी सुरक्षित रहने का आग्रह किया है, साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा. बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' शो को जज कर रही हैं. हालांकि, कोरोना के कारण फिलहाल एक्ट्रेस घर पर ही क्वारंटीन में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Covid Positive, Malaika Arora Son Arhaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com