- मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर बिखेरा जादू
- ग्रीन लहंगे में दुल्हन की तरह नजर आईं एक्ट्रेस
- मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की अदाओं का कोई जवाब नहीं हैं. और तो और, उनके जलवे से अब 'इंडिया कूटुर वीक 2019 (India Couture Week 2019)' भी अछूता नहीं रहा है. दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने 'इंडिया कूटुर वीक 2019' के चौथे दिन अपने जबरदस्त लुक और अदाओं से पूरे इवेंट में धमाल मचा दिया. इस ईवेंट के दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मिंट ग्रीन लहंगे में दिखाई दीं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं. इस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का लुक बिल्कुल एक दुल्हन की तरह था. ईवेंट की कई फोटो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. इतना ही नहीं, मलाइका की इस फोटो को लेकर सब उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीता अंबानी के साथ आर्ट एग्जीबिशन पहुंचीं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, Video हुआ वायरल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने ग्लैमरस अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी जानी जाती हैं. इंडिया कूटुर वीक में उनका यह लुक दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने और उन्हें पीछे छोड़ने के लिए काफी है. इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने लहंगे के साथ मैचिंग नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं. वहीं रफ जूड़े के साथ उनके हेयर स्टाइल ने मलाइका अरोड़ा के लुक में चार चांद लगा दिए हैं.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में टीवी के चर्चित शो डांस इंडिया डांस 7 में बतौर जज एंट्री की है. खास बात तो यह है कि मलाइका अरोड़ा ने शो के सेट पर अपने ही गाने अनारकली डिस्को चली पर डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री की है. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से अपने रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. वैसे तो दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है, लेकिन कुछ दिनों पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए अपना प्यार जताया था.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अलावा 'इंडिया कूटुर वीक 2019 (India Couture Week 2019)' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का जादू भी छाया हुआ था. कृति सेनन ने भी रैंप पर पिंक लहंगा पहने एंट्री की थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. दोनों की इन फोटोज को देखकर लगता है कि पूरे इवेंट में इन बॉलीवुड एक्टर्स का ही जादू छाया हुआ था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं