विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर किया 'छैंया छैंया' पर डांस, वीडियो देख फैन्स भी बोले- वाह... 

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका वाइन रेड कलर की शिमरी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर किया 'छैंया छैंया' पर डांस, वीडियो देख फैन्स भी बोले- वाह... 
मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल फैशनल लुक्स को लेकर आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इन दिनों वे अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं हाल ही में मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक इवेंट में अपने मोस्ट पॉपुलर गाने छैंया छैंया पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. उनका अंदाज और एक्सप्रेशन देख फैन्स क्या सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका वाइन रेड कलर की शिमरी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इस ड्रेस में मलाइका काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं वे अपने मोस्ट पॉपुलर गाने छैंया छैंया पर भी डांस कर इवेंट में चार चांद लगा रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 

इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है मैडम आज भी आप वैसी ही दिखती हैं तो वहीं दूसरे ने कहा वाह मलाइका आपके जैसा कोई नहीं. आपको बता दें कि छैंया छैंया गाना 1998 में रिलीज हुआ था. इस गाने में उनके साथ शाहरुख खान थे. खास बात यह है की यह गाना चलती रेलगाड़ी में शूट किया गया था. इसके अलावा मलाइका अनार कली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई जैसे हिट सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं.

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Chaiya Chaiya, Malaika Arora Virl Video, Malaika Arora Dance Video Viral, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arora Age, Malaika Arora Instagram, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com