विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2020

Malaika ने कोरोना से ठीक होने के बाद की धमाकेदार वापसी, Video में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं.

Malaika ने कोरोना से ठीक होने के बाद की धमाकेदार वापसी, Video में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कोरोना से ठीक होने के बाद की धमाकेदार वापसी
  • मलाइका अरोड़ा ने कोरोना से ठीक होने के बाद की धमाकेदार वापसी
  • येलो आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद वह वापस अपने जबरदस्त अंदाज में लौटती हुई दिखाई दी हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में मलाइका अरोड़ा येलो आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. 


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर फैशन स्टाइलिस्ट ने शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना मेकअप कराती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मलाइका का लुक और उनका स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है. मलाइका के इस वीडियो को लेकर लोग उनकी जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं, इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी थी. कोविड पॉजिटिव होने के कारण मलाइका ने कुछ दिनों के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर को अलविदा कह दिया था.

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जगह 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) नजर आई थीं और उनका अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया था. बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका को बॉलीवुड की टॉप मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में भी गिना जाता है. उनकी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. अपने स्टाइल से इतर एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Look, Malaika Arora Back After Corona, Malaika Arora Back On India's Best Dancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com