विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

फुल ब्लैक ऑउटफिट में दिखे अर्जुन-मलाइका, जल्दी-जल्दी में पैपाराजी को कुछ इस तरह दिया पोज, लोग बोले- डाका डालने जा रहे क्या

हाल ही में एक बार फिर मलाइका और अर्जुन एक साथ दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ही ब्लैक कलर के ऑउटफिट में दिखाई दे रहे हैं.

फुल ब्लैक ऑउटफिट में दिखे अर्जुन-मलाइका, जल्दी-जल्दी में पैपाराजी को कुछ इस तरह दिया पोज, लोग बोले- डाका डालने जा रहे क्या
मलाइका-अर्जुन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के अडोरेबल कपल हैं. दोनों की जोड़ी आज के यूथ को परफेक्ट कपल गोल्स देती है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को आए दिन एक-दूसरे के साथ घूमते-फिरते देखा जाता है. वहीं कपल सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं. हाल ही में एक बार फिर मलाइका और अर्जुन एक साथ दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ही ब्लैक कलर के ऑउटफिट में दिखाई दे रहे हैं.

विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा गाड़ी से उतरते हैं और फिर दोनों कुछ सेकंड के लिए मीडिया को पोज देकर जल्दी-जल्दी जाने लगते हैं. वैसे तो दोनों साथ में हमेशा की तरह बहुत अच्छे लग रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के लुक के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "डाका डालने जा रहे हैं क्या". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "इतनी जल्दी जल्दी कहां जा रहे दोनों". एक और ने लिखा है, "अर्जुन तो GTA 5 खेलकर आ रहा है. ऐसा लग रहा". एक और लिखते हैं, "मलाइका हमेशा किलर लगती है". बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में अर्जुन फिल्म 'कुत्ते' में दिखाई दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arjun Video, Malaika Arjun Latest Video, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora News, Malaika Arjun New Video, Arjun Kapoor Film, Arjun Kapoor Upcoming Films, Malaika Arora Show, Malaika Arora Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com