टीवी का डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस इस वीकेंड एक धमाकेदार एपिसोड के साथ दर्शकों के बीच हंगामा मचाने के लिए तैयार है. शो के मेजबान हर्ष लिंबाचिया हैं, जबकि टीम की मालकिन मलायका अरोड़ा इंडियाज़ बेस्ट डांसर की प्रतिभाओं को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं, और टीम की मालकिन गीता कपूर सुपर डांसर के उभरते सितारों का मार्गदर्शन करती हैं. इस शो में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज पैनल में शामिल हैं, जो दोनों टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं.
इस एपिसोड में "पहिया-ए-परेशानी" नामक चुनौती के तहत दोनों टीमों को फिल्म “जिस देश में गंगा रहता है” के गाने "प्रेम जाल" पर अपने-अपने अनोखे डांस स्टाइल्स दिखाने का अवसर मिला. इस दौरान प्रतिभागियों को दो बिल्कुल अलग डांस शैलियों में अपनी कला का प्रदर्शन करना था, और जज यह तय करते थे कि किस टीम ने गाने के साथ सबसे अच्छा न्याय किया.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका
देबापर्णा (इंडियाज बेस्ट डांसर टीम) ने अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत एक शानदार ड्रामेटिक एंट्री से की, जिसमें उन्होंने शानदार स्टंट्स और सेमी-क्लासिकल डांस का मिश्रण पेश किया. रेमो डिसूजा उनकी परफॉर्मेंस से हैरान थे और कहा, "आपकी स्पाइडरमैन जैसी एंट्री और सेमी-क्लासिकल स्टाइल ने मुझे प्रभावित किया. आपने चुनौती को बखूबी निभाया." हालांकि, गीता कपूर को उनका डांस थोड़ा अस्पष्ट लगा, उन्होंने कहा, "स्टंट्स अच्छे थे, लेकिन डांस के कुछ हिस्से में स्पष्टता की कमी थी, खासकर ट्रांजिशन में."
इस पर मलायका अरोड़ा ने गीता की आलोचना का विरोध किया और कहा, "मैं गीता से सहमत नहीं हूं. मेरी नजर में यह परफॉर्मेंस शानदार था." इसके बाद, तुषार और रूपसा (सुपर डांसर टीम) ने अपनी अपनी एनर्जी और बोल्ड स्टंट्स के साथ परफॉर्म किया. हालांकि, मलायका अरोड़ा तुषार की एनर्जी से खुश नहीं थीं और उन्होंने कहा, "रूपसा आपकी एनर्जी कमाल की थी, लेकिन तुषार, आज आपकी एनर्जी कुछ कमजोर दिखी. प्रॉप्स से ज्यादा, हमें असली डांस देखना चाहिए." गीता कपूर ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा, "अगर आप प्रॉप्स को घटिया कहेंगे, तो मैं कहूंगी कि परफ़ॉर्मेंस केवल स्टंट्स के बारे में नहीं था, बल्कि यह एक बेहतरीन डांस था."
रेमो डिसूजा ने दोनों टीमों के बीच मध्यस्थता करते हुए कहा, "दोनों परफ़ॉर्मेंस का अपना अलग दृष्टिकोण था. लेकिन मुख्य बात यह है कि किसने गाने के साथ सबसे अच्छा न्याय किया. देबापर्णा ने अपने परफॉर्मेंस में कमाल किया, और मुझे लगता है कि तुषार का परफॉर्मेंस भी बेहतरीन था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं