विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

VIDEO: बेटे अरहान को लेने एक साथ एयरपोर्ट पहुंचे मलाइका-अरबाज, फैन ने पूछा- अर्जुन को पता है?

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हों, लेकिन जब बात बेटे अरहान की होती है तो दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है.

VIDEO: बेटे अरहान को लेने एक साथ एयरपोर्ट पहुंचे मलाइका-अरबाज, फैन ने पूछा- अर्जुन को पता है?
बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे अरबाज-मलाइका
नई दिल्ली:

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हों, लेकिन जब बात बेटे अरहान की होती है तो दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है. अरबाज और मलाइका बेटे अरहान से बहुत प्यार करते हैं और शायद यही वजह है कि उनकी खुशी के लिए अक्सर साथ नजर आते हैं. इसी क्रम में ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सामने आया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में अरबाज-मलाइका बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे हैं. वीडियो को विरल भयानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटे अरहान को रिसीव करने एयरपोर्ट पर मलाइका और अरबाज पहुंचे हैं. अरहान को आता देख सबसे पहले मलाइका उन्हें गले लगाती हैं और फिर अरहान अपने पिता अरबाज के भी गले लगते हैं. मलाइका-अरबाज अपने बेटे से मिलकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं. वहीं, अरहान के चेहरे की चमक भी बता रही है कि वे भी अपने माता-पिता को साथ देखकर बेहद खुश हैं. एक-दूसरे को हग करके सभी एयरपोर्ट के बाहर निकल जाते हैं. 

इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'अर्जुन को पता है?'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'अरबाज-मलाइका की ये बेस्ट बात है कि बेटे लिए दोनों साथ खड़े नजर आते हैं'. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'मां सब कुछ करती है अपने बच्चों के लिए'. वीडियो को कुछ ही घंटे में 60 हजार भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Arbaaz Khan, Arhaan Khan, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arbaaz Viral Video, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com