हिंदी सिनेमा का महाशिवरात्रि पर्व से गहरा रिश्ता रहा है. बात चाहे स्क्रीन की हो या फिर स्टार्स की असल जिंदगी की, वे किसी न किसी तरह से भगवान शिव से जुड़े हैं. हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स ने बाबा भोलेनाथ का किरदार निभाया है और कई गाने भी दिए हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है? हिंदी और भोजपुरी दोनों सिनेमा के स्टार्स पावन पर्व पर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं. फिल्म 'ओएमजी-2' में भगवान शिव का रूप लेकर दर्शन को एंटरटेन करने वाले अक्षय कुमार ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं.
अक्षय कुमार ने लिखा- ॐ नमः शिवाय

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे. ॐ नमः शिवाय. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं. जय महाकाल." वहीं जैकी श्रॉफ ने महादेव के मंत्र उच्चारण करती फोटो पोस्ट कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी आवाज
सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर शेयर की पुरानी फोटो
किरण खेर ने महादेव की फोटो शेयर कर लिखा, "हर हर महादेव! समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं." वहीं ईशा ने बाबा के त्रिशूल की फोटो पोस्ट की है, जिस पर सिंदूर लगा है.
आम्रपाली दुबे ने भगवान शिव और मां पार्वती की शेयर की फोटो
छोटे पर्दे पर मां सीता का रोल निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने मां सीता की फोटो शेयर कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं टीवी की तुलसी भी पीछे नहीं रही हैं. उन्होंने एक नहीं बल्कि बैक-टू-बैक पोस्ट महाशिवरात्रि को लेकर पोस्ट किए हैं और पूरे देश की सुख और शांति के लिए पूजा की है.
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया शादी का अनसीन वीडियो, निक जोनस को बताया अपना फॉरएवर वैलेंटाइन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं