विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

क्या आपने माधुरी दीक्षित के अलावा बाकी दो बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस फोटो में पहचाना? जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या आपको शिल्पा शिरोडकर याद है? यह वहीं एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 'किशन कन्हैया' और 'गोपी किशन' जैसी फिल्मों में 90 के दशक में काम कर चुकी हैं.

क्या आपने माधुरी दीक्षित के अलावा बाकी दो बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस फोटो में पहचाना? जानकर हो जाएंगे हैरान
  • शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
  • फोटो में माधुरी और अश्विनी भावे भी
  • अब फिल्मों से दूर हैं सभी एक्ट्रेस
नई दिल्ली: क्या आपको शिल्पा शिरोडकर याद है? यह वहीं एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 'किशन कन्हैया' और 'गोपी किशन' जैसी फिल्मों में 90 के दशक में काम कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर शिल्पा शिरोडकर ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्विनी भावे खुलकर हंसते हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि यह फोटो शिल्पा शिरोडकर का वेरिफाइड अकाउंट नहीं है, लेकिन देखने में लग रहा है कि यह पिक्चर किसी अखबार से क्लिक की गई है. इस फोटो पर कैप्शन लिखा है कि यह पूरी पिक्चर सभी के लिए है. माधुरी दीक्षित और अश्विनी भावे के साथ मजेदार पल है. कुछ अच्छी पुरानी यादें.

Total Dhamaal में होगा अजय देवगन और माधुरी दीक्षित का तड़का, आमिर खान भी दिखें

बता दें कि माधुरी क्रीम कलर के सलवार में काफी अच्छी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में तीनों ही एक्ट्रेस हंसते हुए दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में शिल्पा बिल्कुल अपनी बहन नम्रता शिरोडकर जैसी दिखाई दे रही हैं. नम्रता ने तेलगु सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू से शादी की है. फिलहाल अभी शिल्पा 48 साल की हो गई हैं. जबकि माधुरी दीक्षित 50 साल की हैं.  माधुरी व शिल्पा ने 'मृत्युदाता' और 'किशन कन्हैया' में एक साथ फिल्म में काम किया है.
 

शिल्पा ने पहले फिल्मों में काम किया और फिर बाद में टेलीविजन में शिफ्ट हो गईं. उन्होंने टीवी पर 'एक मुठ्ठी आसमां' से डेब्यू किया था. जिसके बाद 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्रि देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' सीरियल में भी एक्टिंग की. शिल्पा शिरोडकर ने अपरेश रंजीत से शादी की औ उनके एक बेटी अनुष्का भी है. 

#MeToo: जब माधुरी ने Rape सीन करने से किया इनकार, तो डायरेक्टर ने कहा '...सीन तो होगा'

वहीं माधुरी दीक्षित इस साल मराठी फिल्म में पहली बार डेब्यू करने जा रही हैं जिसका नाम 'बकेट लिस्ट' होगा. इसके अलावा वह धमाल की सीक्वल फिल्म 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर और अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं. माधुरी ने श्रीराम माधव नेने से 1999 में शादी कर ली थी, उनके दो बच्चे रायन और अरिन हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने 'सैनिक', 'परंपरा' व 'बंधन' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अभी वह कैलिफोर्निया में रह रहीं हैं.

VIDEO: बच्चों के बीच पहुंचीं माधुरी दीक्षित​


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Bucket List, Shilpa Shirodkar, Ashwini Bhave, Bollywood Actress, Old Pictures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com