विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

Madhuri Dixit ने 'बाजरे दा सिट्टा' सॉन्ग पर नए एक्सप्रेशन से जीता फैन्स का दिल, वायरल हुआ Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Madhuri Dixit ने 'बाजरे दा सिट्टा' सॉन्ग पर नए एक्सप्रेशन से जीता फैन्स का दिल, वायरल हुआ Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस हमेशा अपने नए अंदाज और स्टाइल से लोगों को दीवाना बना लेते हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं. वो नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें या वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'बाजरे दा सिट्टा' (Bajre Da Sitta) पर नया अंदाज दिखा रही हैं.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही 'बाजरे दा सिट्टा' (Bajre Da Sitta) सॉन्ग बजता है वो नए-नए एक्सप्रेशन के साथ डांस करने लग जाती हैं. फैन्स को उनका यह नया अंदाज हमेशा की तरह खूब पसंद आ रहा है. वीडियो पर वो खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. अभी तक वीडियो को 3 लाख 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'डांस दीवाने' शो को जज करती नजर आ रही हैं. शो के सेट से उनके कई डांस वीडियो रोजोना वायरल होते हैं. माधुरी दीक्षित आखिरी बार दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें 'कलंक' और फिल्म 'टोटल धमाल' शामिल है. दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के अंदाज को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने शो को भी जज किया था. आने वाले दिनों में माधुरी दीक्षित कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Viral Video, Madhuri Dixit Dance, Madhuri Dixit Dance Video, Bajre Da Sitta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com