विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

Madhuri Dixit ने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, 'धक-धक' गर्ल के Video ने मचाई धूम

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का एक डांस परफॉर्मेंस खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के सॉन्ग प्यार किया तो डरना क्या पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं.

Madhuri Dixit ने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, 'धक-धक' गर्ल के Video ने मचाई धूम
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर किया जबरदस्त डांस
  • माधुरी दीक्षित ने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस
  • स्टेज पर अपने डांससे एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
  • माधुरी दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने डांस से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस का एक डांस परफॉर्मेंस खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के सॉन्ग 'प्यार किया तो डरना क्या' पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस करते हुए माधुरी दीक्षित का अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस वाकई कमाल के लग रहे हैं. माधुरी दीक्षित का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 6 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वह पिंक और ब्लैक लहंगे में जबरदस्त अंदाज में प्यार किया तो डरना क्या गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस के साथ-साथ उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब माधुरी दीक्षित के डांस वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अपने कई डांस वीडियो से धमाल मचा चुकी हैं. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपनी एक्टिविटी साझा करती हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं. फिल्म टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस डांस दीवाने शो भी जज कर चुकी हैं. माधुरी दीक्षित अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अकसर फैंस को भी डांस के लिए प्रेरित करती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Dance Video, Madhuri Dixit Dance On Pyar Kiya To Darna Kya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com