विज्ञापन

शूट के दौरान एक्ट्रेस के पीछे भागा तेंदुआ, बाल बाल बचीं 'लेजा लेजा' गर्ल, फिल्म सिटी का वो भयानक किस्सा

नीना सरकार ने कहा कि जब मैं फिल्म सिटी में 'लेजा लेजा रे' का आखिरी पोर्शन शूट कर रही थी, तब मेरे पीछे तेंदुआ दौड़ रहा था, वहां मौजूद लोगों ने उसको मेरे पीछे दौड़ते हुए देखा.

शूट के दौरान एक्ट्रेस के पीछे भागा तेंदुआ, बाल बाल बचीं 'लेजा लेजा' गर्ल, फिल्म सिटी का वो भयानक किस्सा
इस एक्ट्रेस के पीछे शूटिंग के दौरान भागा तेंदुआ
Social Media

साल 2006 में आया गाना 'लेजा लेजा रे' उस समय का हिट गाने में से एक था. इस गाने के बोल इतने प्यारे थे कि यह गाना रातों-रात हर किसी का पसंदीदा बन गया था. इस गाने में एक्ट्रेस नीना सरकार नजर आई थीं. गाने में उनकी पर्सनैलिटी और डांस देखकर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की. गाने से नीना रातों रात हर किसी की चहेती बन गईं. यह गाना आने के बाद हर कोई उनको बॉलीवुड की राइजिंग स्टार कह रहा था. लेकिन एक गाना करने के बाद ही नीना इंडस्ट्री से गायब हो गईं. लेकिन इसके बाद वह काफी मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स करती हुई नजर आईं. लेकिन किसी भी म्यूजिक वीडियो में दिखाई नहीं दीं. हाल ही में नीना ने NDTV से बात की और अपने गाने और पुरानी यादों को लेकर काफी कुछ कहा.

जब बीमार हुईं एक्ट्रेस

नीना ने कहा कि गाना 'लेजा लेजा रे' रिलीज होने के बाद सभी लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे. बड़े ब्रांड से लेकर बड़े प्रोडक्शन हाउस तक मुझे कास्ट करना चाहते थे. मुझे काफी बड़े ब्रांड का साथ मॉडलिंग वर्क मिला. क्योंकि वह ज्यादा पैसा पे करते थे. मैंने 'लेजा लेजा' के तुरंत बाद एब्रॉड में काफी मॉडलिंग शोज किए और काफी ब्रांड के लिए काम किया. यह गाना रिलीज होने के बाद मैंने इंटरनेशनल लेवल पर मॉडलिंग थी की. जिसके बाद मुझे एक साउथ कोरियन एंटरटेनमेंट कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट के लिए साइन किया. मैंने उन प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडलिंग की और एंकर के तौर पर काम किया.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 90% वीडियो शूट करने के बाद हमने बरसात का पोर्शन शूट किया. क्योंकि मेरे मेकअप और बाल खराब होने का डर था. हम आखिरी में ही बरसात का पोर्शन शूट कर सकते थे. मुझे अबू भी याद है कि जब मैंने ठंडे पानी में शूट किया था और मैंने दिन भर कुछ नहीं खाया था. क्योंकि मुझे अपना स्टमक फ्लैट रखना था. मैं ठंडे पानी और भूखे पेट शूट करने की वजह से बीमार हो रही थी. हमने पहले वेयरहाउस में बरसात का सीन शूट किया था, जिसमें गाने में गोल्डन आउटफिट पहने नजर आ रही थी, तभी से मुझे बुखार आना शुरू हुआ. गाने में जो बरसात दिख रही थी, वह पूरी तरीके से फेक थी. उन्होंने वेयर हाउस में बने स्टेज के आसपास पानी के पाइप्स लगा रखे थे. पानी उन पाइप्स के माध्यम से हम आर्टिस्ट के ऊपर गिरता था. जिसकी वजह से लोगों को वह बरसात का पानी दिख रहा था. जैसा कि मैंने बताया कि पानी ठंडा था, इसके बावजूद शूट के दौरान काफी रीटेक्स भी हुए थे. कभी-कभी मुझे शूट के लिए वेट करना पड़ता था. मेरे कपड़े पूरे तरीके से भीग जाते थे और मैं बीच में कपड़े नहीं बदल सकती थी. मेरे बीमार होने का यही सबसे बड़ा कारण था. गाने की आखिरी में आपने एक सीन देखा, जहां मैं बस के पीछे भाग रही थी. वह गोरेगांव फिल्म सिटी के काफी अंदर शूट हुआ था. इस सीन में सारे कैमरा और क्रू बस के अंदर थे और जो एक्टर वरुण नजर आए, वह भी बस के अंदर बैठे हुए थे. मैं बाहर बस के पीछे भाग रही थी. मेरे साथ कोई भी नहीं था. इस दौरान सिर्फ एक लाइट ही बस के ऊपर चमक रही थी, ताकि कैमरा मुझे कैप्चर कर सके.

एक्ट्रेस के पीछे भागा तेंदुआ

बस में जो लोग बैठे थे, वो चिल्लाने लगे कि बेबी को बचाओ, बेबी को बजाओ. मैं सोचने लगी, मुझे तो सेट पर कोई भी बेबी नहीं बोलता. मैं डर गई कि यह लोग मेरी तरफ क्यों भाग रहे हैं. मैं भी उनकी तरफ बढ़ने लगी. मतलब वह मेरी तरफ भाग रहे थे और मैं उनकी तरफ भाग रही थी. यह एक हॉरर फिल्म जैसा था. मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा कि मेरे पीछे क्या है? मैं बस उनकी तरफ भागती रही. मेरी मां भी चिल्ला रही थीं कि क्या हुआ, क्या हुआ?
जब मैं भागते हुए उनके पास पहुंची तो मैंने पूछा आखिर क्या हुआ? तब एक स्पॉट बॉय ने बताया कि आपके पीछे एक तेंदुआ भाग रहा था. मैंने उसकी आंखों को देखा. तुरंत दूसरे स्पॉट बॉय ने कहा कि चल कुछ भी, लेपर्ड थोड़ी होता है. वह एक कुत्ता था. फिल्म सिटी में इतने बड़े कुत्ते घूमते हैं? जब मैं वह किस्सा याद करती हूं तो कांप जाती हूं.

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी चलता रहा किसिंग सीन जैसी खबरें खूब पढ़ी होंगी, लेकिन इस फिल्म में कट के बाद भी नहीं रुकती थी चेस की बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Nina Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com