- राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर लता मंगेशकर ने किया ट्वीट
- लता मंगेशकर ने कहा कि अधूरा सपना सच होने जा रहा है
- लता मंगेशकर का ट्वीट हुआ वायरल
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) का कार्यक्रम बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इस कार्यक्रम में पौने दो सौ लोग शामिल होंगे. राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बॉलीवुड कलाकार भी लगातार ट्वीट कर रहे हैं और देशवासियों को इस आयोजन के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं. इस मौके पर भारत की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है. कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्य में प्रभू श्रीराम के मंदिर का पुनरनिर्माण हो रहा है.
नमस्कार.कई राजाओं का ,कई पीढ़ियों का और समस्त विश्वके राम भक्तोंका सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख (cont) https://t.co/9vYy3nRylh
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 5, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने राम मंदिर (Ram Mandir) शिलान्यास को लेकर ब्लॉग लिखा. उन्होंने कहा, "कई राजाओं, कई पीढ़ियों और समस्त विश्वेक भक्तों का सदियों से अधूरा सपना साकार होता दिख रहा है. कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभू श्रीराम के मंदिर का पुनरनिर्माण हो रहा है. इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण आडवाणी को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा कर भारत में जनजागृति की थी. इसका श्रेय बालासाहेब ठाकरे को भी जाता है. आज भले ही लाखों रामभक्त वहां पहुंच नहीँ पाएंगे, परंतु उनके मन और ध्यान श्रीराम के चरणों में ही होंगे. मुझे खुशी है कि ये समारोह मनानीय नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है. आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है."
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 5, 2020
लता मंगेशखर (Lata Mangeshkar) ने अपने एक ट्वीट में राम भजन (Ram Bhajan) भी साझा किया. उनके ट्वीट को लेकर फैंस लगातार खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि दिन के 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना की जाएगी. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, अध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रमहंत नृत्य गोपाल दास, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत ही मौजूद रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं