विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

Lata Mangeshkar Health Updates: लता मंगेशकर जीवनरक्षक प्रणाली पर, हालत नाजुक लेकिन सुधार

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन सेहत में सुधार भी हो रहा है.

Lata Mangeshkar Health Updates: लता मंगेशकर जीवनरक्षक प्रणाली पर, हालत नाजुक लेकिन सुधार
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की फाइल फोटो
  • लता मंगेशकर जीवनरक्षक प्रणाली पर
  • लता मंगेशकर की हालत नाजुक
  • अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन सेहत में सुधार भी हो रहा है. अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. लता मंगेशकर (90) को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनका इलाज डॉक्टर पतित समधानी कर रहे हैं.

नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस से फिर बांधा समां, तूफानी 'बैली डांस' ने मचाई धूम- देखें Video

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "मामूली सुधार के बावजूद लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत नाजुक बनी हुई है. वह अभी भी आईसीयू में, जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं. सेहत में सुधार होने में थोड़ा वक्त लगेगा.'' लता मंगेशकर की पीआर टीम ने कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर' है.

तैमूर अली खान का Video हुआ वायरल, छोटे नवाब ने फिर दिखाया एटीट्यूड, बोले- मैं नहीं करूंगा...

टीम की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, "लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत स्थिर है और पहले से अच्छी है. आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. हम उनके अच्छे होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह जल्द से जल्द घर लौट आएं. हमारा साथ देने, हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया.

VIDEO: Lata Mangeshkar Special: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जिंदगी से जु़ड़े रोचक किस्से

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar Health Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com